Post Views 01
March 14, 2026
सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत,
शनिवार को सिलोरा पीटीएस से 100 महिला कांस्टेबल्स को अजमेर के पुलिस कंट्रोल रूम, अभय कमांड सेंटर ओर आदर्श नगर थाने का भ्रमण कराया गया।साथ आए प्रशिक्षक राम अवतार ने बताया कि महिला कांस्टेबल को कंट्रोल रूम में कॉल सिस्टम और अभय कमांड सेंटर में कैमरों की मदद से कैसे अपराधियों पर नियंत्रण किया जाता है। साथ ही दुर्घटना या अन्य लूटपाट आदि होने पर कैम सर्विलांस की मदद से अपराधी को पकड़ने में किस तरह से कार्य किया जाता है। इस सब का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कंट्रोल रूम में पुलिस का क्या काम होता है पुलिस पूरे जिले को एक ही स्थान से कैसे कंट्रोल करती है। इस सब की जानकारी प्रदान की गई है। इसके अलावा अजमेर के आदर्श थाने में शामिल आदर्श नगर थाने का भी निरीक्षण कराया गया है और थाने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया गया है।।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved