For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120790949
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। 

Post Views 41

March 13, 2026

इस प्रकार शुक्रवार को अजमेर जिले में कुल 35 सिलेण्डर को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

30 सिलेण्डर किए गए जब्त

अजमेर, 13 मार्च। जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। 

जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़ ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध भण्डारण तथा रिफिलिंग की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन जांच दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अजमेर शहर के रामनगर रोड़, कोटड़ा, मित्तल हॉस्पिटल के पास विभिन्न होटलों एवं ढ़ाबों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक स्थल पर दुरूपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कुल 10 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 10 विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अजमेर शहर में शीशाखान, पीर रोड़ स्थित शाहिद हुसैन के मकान से अवैध रूप से भण्डारित किए गए। 24 सिलेण्डर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त किए गए। इसमें से 11 व्यावसायिक एवं 13 घरेलू सिलेण्डर थे। नसीराबाद क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक घरेलू सिलेण्डर जब्त किया गया। इस प्रकार शुक्रवार को अजमेर जिले में कुल 35 सिलेण्डर को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved