Post Views 01
March 13, 2026
होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद,
युवक के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने और परिवार को सहायता दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन, जिला कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
होली के दिन देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक नामक 22 वर्षीय युवक की समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई नृशंस हत्या के मामले में शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर खटीक समाज ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय खटीक महासभा के बैनर तले समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की।
इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हत्या के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। समाज ने मांगे पूरी नहीं होने पर राजस्थान भर में आंदोलन की चेतावनी दी है।
अखिल भारतीय खटीक महासभा जिला अजमेर के अध्यक्ष छीतरमल टेपण ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर में होली जैसे पावन पर्व पर दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम और दुखद हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि समाज में भय और आक्रोश का वातावरण भी पैदा करती है। इसी को लेकर आज अजमेर में खटीक समाज ने विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर लोक बंधु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में खटीक समाज की प्रमुख मांगें है कि जघन्य हत्या के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को कठोर दंड दिलवाया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तहत एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। पीड़ित परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। दोषियों की अवैध संपत्तियों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उनको अतिरिक्त रूप से दंडित किया जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved