Post Views 01
March 11, 2026
लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से समपार फाटक सं -13A का इंटरलॉकिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
इंटरलॉकिंग व्यवस्था लागू होने के पश्चात अब उक्त लेवल क्रॉसिंग गेट का संचालन सिग्नल प्रणाली के साथ समन्वित रूप से किया जाएगा, जिससे रेल परिचालन में सुरक्षा और विश्वसनीयता और अधिक बढ़ेगी। यह व्यवस्था ट्रेन के गुजरने के समय गेट के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करती है तथा मानवीय त्रुटि की संभावना को कम करती है।
यह इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे द्वारा यात्री एवं जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है l यह कार्य वरिष्ठ मंडल संकेत व दूर संचार इंजिनियर श्री रामअवतार मीणा के दिशा निर्देशन में निर्धारित अवधि से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved