Post Views 01
March 11, 2026
भू माफिया अब आस्था के साथ भी करने लगे खिलवाड़, नौसर बस स्टैंड के सामने लगभग 80 साल पुराने शीतला माता मंदिर को भू माफिया हटाने पर उतारू,
क्षेत्र के लोग कर रहे विरोध, मंदिर पर लगा है वर्षों पुराना खेजड़ी का पेड़, खेजड़ी बचाओ को लेकर चल रहा है आंदोलन, ऐसे में मंदिर और खेजड़ी दोनों को नहीं हटने देंगे क्षेत्रवासी
अजमेर शहर में अब भू माफिया आस्था के साथ भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।नौसर बस स्टैंड के पास 80 साल पुराना शीतला माता मंदिर है और उसी मंदिर के स्थान पर 150 वर्ष पुराना खेजड़ी का पेड़ भी मौजूद है। हिंदू धर्म में लोगों की मान्यता है कि इस देवी की पूजा पाठ करने से घर में सुख समृद्धि आती है साथ ही परिवार निरोग मुक्त रहता है जो उपचार दुनिया में कहीं नहीं होता है वह सिर्फ इस देवी के पूजा पाठ करने मात्र से बीमारी से ग्रस्त बड़े बुजुर्ग और बच्चों में फैले संक्रमण से निजात मिल जाती है। क्षेत्र वासियों की जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि यह मंदिर लगभग 70 से 80 वर्ष पुराना है और यहां पर आसपास रहने वाले सभी समुदाय के लोग पूजा पाठ करने आते हैं।मंदिर के पास में रहने वाली पूनम तंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि भू माफिया इस प्राचीन मंदिर को हटा कर इस पवित्र स्थान को बेचने के लिए उतारू हो रहे हैं जिसको देखते हुए आसपास के सभी लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने बताया गया है कि प्रशासनिक अधिकारी मंदिर के स्थान को छोड़कर के निर्माण कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम इस प्रकरण को राजस्थान सरकार तक लेकर के जाएंगे। हजारों लोग इस मंदिर बचाओ खेजड़ी बचाओ अभियान में जुड़े हुए हैं
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved