For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120608793
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन |  Ajmer Breaking News: मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद जिला प्रशासन हुआ सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मोटे मुनाफे की लालच में लगातार बढ़ रही है ऑनलाइन ठगी की वारदातें, अजमेर के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रहने वाले एक युवक से 5 लाख 66 हजार रूपए की ऑनलाइन ठगी का मामला साइबर थाने में दर्ज  |  Ajmer Breaking News: जरा सी लापरवाही बनी एक युवक की मौत का कारण, ज्ञान विहार के सामने मुख्य सड़क पर तड़के 4:00 बजे हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: भू माफिया अब आस्था के साथ भी करने लगे खिलवाड़, नौसर बस स्टैंड के सामने लगभग 80 साल पुराने शीतला माता मंदिर को भू माफिया हटाने पर उतारू, |  Ajmer Breaking News: चेटीचण्ड, रामनवमी और महावीर जयंती हमारे महत्वपूर्ण पर्व, सभी विभाग समन्वय से करें काम-  देवनानी |  Ajmer Breaking News: चैत्र मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी को माता शीतला का होता है पूजन, अजमेर के दौलत बाग के सामने स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर रात्रि 12:00 बजे प्रथम भोग लोढ़ा परिवार ने लगाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल | 

अजमेर न्यूज़: मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद जिला प्रशासन हुआ सतर्क,

Post Views 01

March 11, 2026

जिला कलेक्ट्रेट की बैरिकेट्स और गेट में किया जा रहे हैं आमूल चूल परिवर्तन, साथ ही कलेक्ट्री में तैनात जाप्ते में भी किया गया बदलाव

मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद जिला प्रशासन हुआ सतर्क,

जिला कलेक्ट्रेट की बैरिकेट्स और गेट में किया जा रहे हैं आमूल चूल परिवर्तन, साथ ही कलेक्ट्री में तैनात जाप्ते में भी किया गया बदलाव

अजमेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर मंगलवार सुबह वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए हंगामेदार प्रदर्शन ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए उपद्रव के बाद अब पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को ओर पुख्ता एवं मजबूत बनाने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन से एसपी ऑफिस के लिए तैनात जाप्ते को बदल दिया गया। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी और सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने नए जाप्ते को जिला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पर भविष्य में होने वाले संभावित प्रदर्शनों के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर विशेष निर्देश दिए।

सीओ शिवम जोशी ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय की सुरक्षा को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत कलेक्ट्रेट के बाहर लगे बैरिकेड्स और मुख्य दरवाजे को मजबूत करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को वाल्मीकि समाज समाज के दो लड़कों के साथ की गई मारपीट के मामले में जोरदार प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे थे कि अचानक उग्र होकर उन्होंने बैरिकेट्स गिरा दिए और कलेक्ट्रेट के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया इस दौरान कलेक्ट्री में तैनात रहने वाला पुलिस जाप्ता था फेल हो गया और प्रदर्शनकारी बैरिकेट्स को घसीटते हुए कलेक्ट्रेट के अंदर तक ले गए साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी घेर कर लिया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताई ओर तुरंत जाप्ते को बदलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए इसके बाद आज बैरिकेट्स प्रदर्शनकारियों द्वारा गिरे ना जा सके इसे लेकर वेल्डर को बुलाकर उनमें कुछ बदलाव किए जा रहे हैं साथ ही कलेक्ट्रेट के गेट को भी और मजबूती प्रदान करने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved