Post Views 01
March 11, 2026
जरा सी लापरवाही बनी एक युवक की मौत का कारण, ज्ञान विहार के सामने मुख्य सड़क पर तड़के 4:00 बजे हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत ज्ञान विहार के सामने मुख्य सड़क पर अल सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुए जोरदार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
गलत दिशा से डिवाइडर के कट से घुसे मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दोनों वाहन उछलकर सड़क के साइड में जाकर गिरे इस दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद फखर खान ने बताया कि ज्ञान विहार स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर बुधवार तड़के ये हादसा हुआ है रेत से भरा मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की तरफ से आ रहा था। दूसरी तरफ से ट्रैक्टर आ रहा था। साहू मैरिज गार्डन के बाहर अचानक मिनी ट्रक रॉन्ग साइड में घुस गया। ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चला रहे सराधना नदी प्रथम निवासी 22 वर्षीय विशाल उर्फ विशु कहार की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। उधर, मिनी ट्रक का ड्राइवर निकलकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने विशाल के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ट्रैक्टर ड्राइवर विशाल के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। उन्होंने मिनी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ गलत दिशा से डिवाइडर से घुसकर दुर्घटना करित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। मृतक विशाल पिछले 5 महीने से ठेकेदार का ट्रैक्टर चला रहा था विशाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था।पुलिस फरार आरोपी मिनी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved