Post Views 01
March 11, 2026
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन
बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया सर्व प्रथम 10 वीं का रिजल्ट जारी होगा। ये रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। वहीं अगले साल से दसवीं की परीक्षाएं दो बार होगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज यानि 11 मार्च को समाप्त हो गई। दसवीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को संपन्न हो गई थी। वहीं बुधवार को 12 वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा भी निर्विघ्न सम्पन्न हो गई है।
बोर्ड परीक्षाएं निर्विघ्न संपन्न होने पर बुधवार को बोर्ड कार्यालय के सभागार में बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर परीक्षाओं के संपन्न होने और परीक्षा परिणाम व मूल्यांकन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार सबसे पहले 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। वहीं अगले वर्ष से दसवीं की परीक्षाएं दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी।
बोर्ड सचिव गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की साल- 2026 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक संचालित हुईं है। आज 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर शारीरिक शिक्षा विषय का था। परीक्षाओं के दौरान नकल पर अंकुश लगाया और लापरवाही पर कार्रवाई भी की गई। परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड और शिक्षा विभाग की संयुक्त फ्लाइंग टीमों की ओर से सतत निगरानी रखी गई। लगभग 150 संयुक्त निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में निरीक्षण दल सक्रिय रहे। वहीं बोर्ड स्तर पर 27 विशेष फ्लाइंग टीम गठित की गईं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। परीक्षाओं के दौरान जिला शिक्षा अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर 30 परीक्षा सेंटरों को संवेदनशील और 20 परीक्षा सेंटरों को अति संवेदनशील घोषित किया गया। इन पर विशेष निगरानी रखी गई। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहा अत्याधुनिक केन्द्रीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था, जो परीक्षा शुरू होने से पूर्व और परीक्षा समाप्ति तक 24 घंटे सभी अवकाश दिवसों सहित लगातार कार्यरत रहा। नियंत्रण कक्ष में बड़ी स्क्रीन और लगभग 30 लैपटॉप के माध्यम से परीक्षा सेंटरों से प्राप्त सूचनाओं एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग पर सतत निगरानी रखी गई। प्राप्त शिकायतों के आधार पर फ्लाइंग टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पूरे राजस्थान में कहीं पर भी पेपर लीक नकल या कोई आस संवैधानिक कार्य की सूचना नहीं प्राप्त हुई यह संतोषजनक बात है अब सभी कार्मिक परीक्षा परिणाम को सही तरीके से सही समय पर घोषित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved