For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120789516
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित

Post Views 01

March 13, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि डीबीटी से की खातों मे हस्तांतरित

पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि डीबीटी से की खातों मे हस्तांतरित

अजमेर, 13 मार्च। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जारी की गई।

इस अवसर पर देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18 हजार 650 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की गई। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के लगभग 66.76 लाख किसान लाभान्वित हुए। 

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव वेबकास्ट) जिले, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से देखा गया, कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना से संबंधित जानकारी, आधार सीडिंग, डीबीटी तथा पोर्टल पर लाभार्थी की स्थिति की जानकारी भी दी गई।

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु के निर्देशन में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार सायं राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में आयोजित किया गया। इसमें अजमेर जिले में लगभग एक लाख 65 हजार किसान इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों एवं महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा। 

 कार्यक्रम में देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार श्री राजीव कजोट, श्री नरेंद्र सिंह चुण्डावत , कृषि विज्ञान केन्द्र तबीजी के कृषि वैज्ञानिक डॉ धर्मेन्द्र सिंह भाटी, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र डॉ के कृष्ण कांत, कृषि अनुसंधान उप केंद्र से डॉ रमाकांत शर्मा, डॉ के पी सिंह, श्रीमती उषा चितारा ,प्रगतिशील किसान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved