For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121027367
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह अजमेर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। |  Ajmer Breaking News: माहे रमज़ान मुबारक़ की ताक़ रातों में सबसे अफ़ज़ल लैलातुल कद्र की अज़ीम शब है। इस रात सुबह सादिक तक अल्लाह की अपने बन्दों पर सलामती ही सलामती नाज़िल होती है। |  Ajmer Breaking News: गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी ,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी ,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित

Post Views 01

March 16, 2026

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जेएलएन चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, तथा मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्याधुनिक विश्राम गृह स्थापित किए जाएंगे।

अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित

अजमेर, 16 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी द्वारा रंगों के पावन पर्व होली की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से सोमवार को होटल क्रॉसलेन में पत्रकार बंधुओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं प्रीति भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक संवाद और विकास की जानकारी आमजन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।देवनानी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में अजमेर के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 38 वर्षों के बाद अजमेर में विश्वविद्यालय स्थापना का विधेयक पारित हुआ है। इसमें आयुर्वेद के साथ योग, नेचरोपैथी तथा होम्योपैथी जैसे विषयों का अध्ययन-अध्यापन भी प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अजमेर के सर्किट हाउस में बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी सूट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही अजमेर नगर निगम क्षेत्र के ग्राम हाथीखेड़ा-बोराज में पेयजल व्यवस्था के लिए 28 करोड़ रुपये, राजस्व मण्डल के नवीन भवन के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये, शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये तथा जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुष्कर घाटी मार्ग के लगभग 6 किलोमीटर चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं तारागढ़ किले को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे यह स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बन सकेगा। इसके साथ ही स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर आध्यात्मिक केन्द्र की स्थापना, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में महर्षि दयानन्द सरस्वती पैनोरमा का निर्माण तथा चामुण्डा माता मंदिर तक यात्री रोप-वे की डीपीआर तैयार कराने जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।

इसी क्रम में माकड़वाली क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना, आनासागर के मानसून अधिशेष जल और एसटीपी के परिष्कृत पानी को फूलसागर कायड़ होते हुए रूपनगढ़ तक बाढ़ संरक्षण एवं सिंचाई परियोजना से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। इससे लगभग 1200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा और औद्योगिक उपयोग के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

देवनानी ने बताया कि जिले में पालरा, छातरी, नटूटी, पनेर, रूपनगढ़ आदि एनिकट कार्यों के साथ-साथ दादू सागर, गऊसागर, रूपसागर, गोपाल सागर, रसूलपुरा, माकड़वाली और चाचियावास सहित अजमेर के विभिन्न तालाबों व जल संरचनाओं के जीर्णाेद्धार और ड्रेनेज सुधार के कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अजमेर और जयपुर में आमजन व पर्यटकों के लिए सुविधा केन्द्र, अजमेर सहित 5 शहरों में स्मार्ट पार्किंग, तथा अजमेर सहित 16 जिलों में मॉडल उद्यानों को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने की योजनाएँ भी स्वीकृत की गई हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जेएलएन चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, तथा मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्याधुनिक विश्राम गृह स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही अजमेर सहित विभिन्न शहरों में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग सेंटर, मेंटल हेल्थ केयर सेल, और संभाग मुख्यालयों के ट्रोमा सेंटर को चरणबद्ध रूप से लेवल-1 ट्रोमा सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।




© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved