For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121028045
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह अजमेर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। |  Ajmer Breaking News: माहे रमज़ान मुबारक़ की ताक़ रातों में सबसे अफ़ज़ल लैलातुल कद्र की अज़ीम शब है। इस रात सुबह सादिक तक अल्लाह की अपने बन्दों पर सलामती ही सलामती नाज़िल होती है। |  Ajmer Breaking News: गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी ,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार

Post Views 01

March 16, 2026

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में महात्मा गांधी स्मारक पर उत्तर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध किया  मौन सत्याग्रह

गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार


पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में महात्मा गांधी स्मारक पर उत्तर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध किया  मौन सत्याग्रह

अजमेर। घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर संकट  व महंगाई के मुद्दे को लेकर आज पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल की अध्यक्षता में उत्तर विधानसभा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी स्मारक पर दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया। सभी कार्यकर्ताओं ने बाहों पर काली पट्टी बांधी और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अपना जमकर गुबार निकाला। मौन सत्याग्रह के दौरान रामधुन भी चलती रही। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के काली पट्टी बांधी और सत्याग्रह प्रदर्शन में बैठाया। 

 सत्याग्रह के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत विदेश नीति के कारण देश में तेल और गैस संकट के हालात पैदा हो गए है। पीएम मोदी ने जो भी देश की जनता से वादे किए, वो वादे पूरे नहीं किए। गैस संकट पर देश के बिगड़े हालात पर पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते कहा कि अमेरिका, इजरायल व ईरान युद्ध के दौरान केंद्र की विदेश नीति पूरी तरह से फेल साबित हुई है। गैस के संकट के दौर में घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए और देश की जनता सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में खड़ी है। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ सरकार ठोस कदम नहीं उठा पा रही है, जिससे विकट हालात बनते जा रहे है। सरकार को चाहिए कि जल्द गैस व तेल की किल्लत को दूर जनता को राहत प्रदान करे। अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और केंद्र और राज्य सरकार का जीना हराम कर देगी। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सरकार की ईट से ईट बजा देगा।

इस मौन सत्याग्रह प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव डॉक्टर सुनील लारा, पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता , द्रौपदी कोली व राजेश टंडन आदि नेताओं ने संबोधित कर केंद्र सरकार पर गुबार निकाला और गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved