For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121029431
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह अजमेर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। |  Ajmer Breaking News: माहे रमज़ान मुबारक़ की ताक़ रातों में सबसे अफ़ज़ल लैलातुल कद्र की अज़ीम शब है। इस रात सुबह सादिक तक अल्लाह की अपने बन्दों पर सलामती ही सलामती नाज़िल होती है। |  Ajmer Breaking News: गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी ,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश,

Post Views 01

March 16, 2026

धार्मिक नगरी में सौहार्द कायम रहे ऐसी अजमेर वासियों से की अपील

अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश, धार्मिक नगरी में सौहार्द कायम रहे ऐसी अजमेर वासियों से की अपील

अजमेर जिले के नए पुलिस कप्तान हर्ष वर्धन अगरवाला ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।एसपी हर्षवर्धन के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया तत्पश्चात एसपी हर्षवर्धन ने जिले के तमाम आल्हा पुलिस अधिकारियों से परिचय लिया।
एसपी हर्ष वर्धन अगरवाला ने कहा कि अजमेर में पकड़े गए आतंकी गतिविधियों में शामिल आरोपी को लेकर पुलिस की विभिन्न एजेंसियों द्वारा मुस्तैदी से जांच की जा रही है।
यदि उसके साथ कोई अन्य भी लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। दरगाह और पुष्कर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर एसपी ने कहा कि नशे का सबसे बड़ा कारण डिमांड है। अगर डिमांड ही नहीं होगी तो कोई व्यक्ति उसे बेचने के लिए भी नहीं आएगा। राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकता को जमीनी स्तर पर लागू करना पहली प्राथमिकता रहेगी। पुलिस का ध्येय है आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय इसी मोटो पर काम किया जाएगा।
एसपी हर्ष वर्धन अगरवाला ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के सभी सीओ और थाना अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि अजमेर एक धार्मिक नगरी है। यह जगत पिता ब्रह्मा भी है तो ख्वाजा गरीब नवाज भी। शहर का धार्मिक बना रहे शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक त्योहारों का आयोजन हो इस पर काम किया जाएगा। 
वहीं शहर के यातायात को भी और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। समय के साथ सड़के इतनी चौड़ी नहीं हो पाई है जितनी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसे कैसे बेहतर किया जाए इस पर टीमवर्क के साथ काम किया जाएगा। 
एसपी ने कहा कि छोटे-मोटे मामले और पति-पत्नी के झगड़े काउंसलिंग के जरिए निपटा सके इसके प्रयास किए जाएंगे।
अजमेर से पकड़े गए आतंकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई देश विरोधी कार्रवाई करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर उस आरोपी से कोई भी मिला हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। राजस्थान एटीएस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस पर काम कर रही है। एसपी ने कहा कि अजमेर वासियों से अपील है कि किसी भी गैंगस्टर को शरण ना दें। गैंगस्टर को शरण देने वालों की सूचना भी स्थानीय व्यक्ति लोकल पुलिस या एसपी कार्यालय पर दे सकता है ताकि जल्द कार्रवाई की जाए और अजमेर का सौहार्द बना रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved