For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121030959
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अगरवाला ने कार्यभार किया ग्रहण, पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह अजमेर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। |  Ajmer Breaking News: माहे रमज़ान मुबारक़ की ताक़ रातों में सबसे अफ़ज़ल लैलातुल कद्र की अज़ीम शब है। इस रात सुबह सादिक तक अल्लाह की अपने बन्दों पर सलामती ही सलामती नाज़िल होती है। |  Ajmer Breaking News: गैस संकट से हाल बेहाल, पीएम मोदी देश की जनता से मांगे माफ़ी,हालत नहीं सुधरे तो सरकार का जीना का देंगे हराम,, गैस संकट पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता और निकाला जमकर गुबार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी ,होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान

Post Views 01

March 16, 2026

गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ विद्यार्थी शक्तिपीठ के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़े थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

पुष्कर की प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, 12 से अधिक युवक घायल, पहाड़ी से घायलों को निकालने चला रेस्क्यू अभियान

तीर्थ नगरी पुष्कर में रविवार को प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ विद्यार्थी शक्तिपीठ के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़े थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों, प्रशासन और पुलिस ने मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को पहाड़ी से सुरक्षित नीचे उतारकर पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन की टीम अभी भी ड्रोन की सहायता से पहाड़ी क्षेत्र में अन्य घायलों की तलाश कर रही है। घायलों में प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और भादरा सहित विभिन्न स्थानों से आए विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें सुभाष ओझा, बृजेश मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, सुशील, अभिषेक पांडे, यश, अमित, प्रदीप द्विवेदी, अंकित, अर्पित तिवाड़ी, प्रेम और कुलदीप के नाम सामने आए हैं।घायल अंकित शुक्ला ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए पहाड़ी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए।पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। ड्रोन की मदद से घायलों को ढूंढकर सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्हें जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने लोगों से फिलहाल उस क्षेत्र में जाने से बचने की अपील भी की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved