Post Views 01
March 16, 2026
अजमेर जिला पुलिस ने सेंट्रल जेल मे चलाया सर्च अभियान, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जागिँड, IPS अजय सिंह राठौड़, व्रत अधिकारी उत्तर शिवम जोशी सहित एडीएम सिटी नरेंद्र मीणा रहे सर्च ऑपरेशन में मौजूद, जेल में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह अजमेर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एडिशनल एसपी गणेशराम के नेतृत्व में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने जेल परिसर के प्रत्येक वार्ड ओर बैरक की सघन तलाशी ली। जेल की बैरकों और वार्डों में मैनुअली एवं मशीनों से चप्पे-चप्पे की जांच की गई।
तलाशी अभियान के दौरान किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। एडीएम सिटी नरेंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और जेल में किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हर महीने इस तरह का सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है।
आज के सर्च ऑपरेशन में एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जागिँड, IPS अजय सिंह राठौड़, व्रत अधिकारी उत्तर शिवम जोशी सहित 100 पुलिस जवान शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved