For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120926336
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत जी सिने माल के पीछे आनासागर झील में एक युवक की पानी की सतह पर तैरता मिला शव, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई, |  Ajmer Breaking News: श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। |  Ajmer Breaking News: हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस: अजमेर के आरोपी अली अकबर को लेकर परिवार का बयान, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान |  Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Post Views 01

March 15, 2026

कांग्रेस के जमाने में₹400 का सिलेंडर होता तो भाजपा के नेता सड़कों पर बैठकर हाय तौबा मचाते थे आज साढ़े 9 सौ रुपए का सिलेंडर है बावजूद इसके सरकार जनता को राहत देने वाला कोई कदम नहीं उठा रही।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रसोई गैस के बढ़ते दामों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में आ रही समस्या के विरोध में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली के नेतृत्व में किये गए इस   विरोध प्रदर्शन में जिला स्तर के सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सांसद-विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एलपीजी सिलेंडर की शवयात्रा लेकर चौराहे पर मानव श्रृंखला बनकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चूल्हे पर रोटियां सेंक कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को कोसा। अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जीसीए चौराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
द्रौपदी कोली ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में₹400 का सिलेंडर होता तो भाजपा के नेता सड़कों पर बैठकर हाय तौबा मचाते थे आज साढ़े 9 सौ रुपए का सिलेंडर है वह भी मिल नहीं रहा। बावजूद इसके सरकार जनता को राहत देने वाला कोई कदम नहीं उठा रही। लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज बन कर सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी और जब तक गैस के दाम वापस नहीं होते और सबको समय पर गैस नहीं मिलती तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा
प्रदर्शन के दौरान 
डॉ. द्रोपदी कोली
विधायक प्रत्याशी
अजमेर दक्षिण विधानसभा ,
लक्ष्मी धोलखेड़िया
अध्यक्ष, दक्षिण ब्लाक (अ)कांग्रेस कमेटी अजमेर,
चन्दन सिंह (पूर्व पार्षद)
अध्यक्ष, दक्षिण ब्लाक (ब)
कांग्रेस कमेटी अजमेर,
मनीष सेन
मंडल अध्यक्ष, दक्षिण ब्लाक (ब)
कांग्रेस कमेटी अजमेर
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल सहित अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved