For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120926372
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत जी सिने माल के पीछे आनासागर झील में एक युवक की पानी की सतह पर तैरता मिला शव, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई, |  Ajmer Breaking News: श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। |  Ajmer Breaking News: हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस: अजमेर के आरोपी अली अकबर को लेकर परिवार का बयान, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान |  Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ।

Post Views 01

March 15, 2026

आज अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से 100 लोग स्वयं के किराए से आरक्षण करा कर यात्रा करने जा रहे हैं।

श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ।
समिति अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की शाखा श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति हिंदू जागरण के लिए वर्ष पर्यंत कई प्रकार के आयोजन करती है जितने भी मंदिर है उन मंदिरों में साप्ताहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते हैं और यह करीब दो ढाई साल से अभियान पूरे अजमेर शहर में चल रहा है। समिति विभिन्न समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करता है जैसे नव वर्ष का आयोजन करना, जन्माष्टमी पर सभी मंदिरों में सजावट करना, शिवरात्रि के समय शिव अभिषेक करना और विशेष रूप से सावन मास में पुष्कर से कांवड़ लाकर 101 मंदिरों में अभिषेक किया था।इसी कड़ी में हर साल किसी भी धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे तो आज अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से 100 लोग स्वयं के किराए से आरक्षण करा कर यात्रा करने जा रहे हैं। कल प्रयागराज के दर्शन करेंगे प्रयागराज में संगम का स्नान करेंगे, लेटे हनुमान जी के दर्शन करेंगे, आलोपी माता के दर्शन करेंगे, गोपाल के वासुकी नाग के इस प्रकार के सभी प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने के बाद परसों दिन भर अयोध्या में रामलला के दर्शन होंगे और हनुमानगढ़ी सहित सभी मंदिरों के दर्शन ओर आरती करने के पश्चात वापस ट्रेन में बैठेंगे और 18 तारीख को यहां पहुंच जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved