Post Views 01
March 15, 2026
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई,
डेढ़ साल तक अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालने वाली श्रीमती बंदिता राणा का तबादला जयपुर सतर्कता विभाग में हो जाने के पश्चात रविवार को जिला पुलिस अधिकारी और कार्मिकों द्वारा उन्हें अजमेर से भावभीनी विदाई देकर विदा किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने साथ किए काम के अनुभव साझा किए।महिला पुलिस कार्मिकों ने माला साफा पहनाकर कसम्मान और स्वागत किया,सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्मृति स्वरूप उपहार प्रदान किए।महिला पुलिसकर्मियों ने कुर्सी सहित कंधों पर उठाकर खुली जीप में बिठाया,
थाना अधिकारियों और पुलिस जवानों ने रस्सी से जीप को खींचकर दिया सम्मान,डीजे की धुन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निवास तक छोड़ा गया,भावुक माहौल में पूरे पुलिस परिवार ने दी यादगार विदाई।पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला पुलिस परिवार से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में यह एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है कि कुछ समय बाद ट्रांसफर होता है और उन्हें नए स्थान पर जाकर अपने दायित्वों का पालन करना होता है। कुछ समय साथ रहने से कुछ भावनात्मक रिश्ते भी बनते हैं जिनके छूटते समय दुख जरूर होता है लेकिन प्रक्रिया है उसका पालन करना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी को नेक दिली से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved