For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102427127
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

National News:

May 27, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2024 का खिताब तीसरी बार जीता

राष्ट्रीय न्यूज़: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। कोलकाता की टीम इस लीग में तीसरी बार चैंपियन बनी है। टीम ने 10 साल बाद खिताब जीता है। पिछली बार कोलकाता 2014 में चैंपियन बनी थी।चेपॉक मैदान पर रविवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता ने 114 रन का टारगेट 10.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 बॉल पर 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 3 विकेट विकेट लिए।

May 26, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण, 12 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत

राष्ट्रीय न्यूज़: राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। आग पर 3 घंटे में काबू पाया गया। गेम जोन में आग लगने के कारणों में यह भी सामने आया है कि गेम जोन में करीब 3500 लीटर डीजल-पेट्रोल स्टोर करके रखा था। साथ ही इसका डोम भी कपड़े और फाइबर से बना था। इसलिए आग तेजी से फैली। हादसे के लिए गेम जोन के मालिकों में से एक यशराज सोलंकी और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। टीआरपी गेम जोन के पास फायर एनओसी तक नहीं थी। राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बताया कि टीआरपी गेम जोन के मालिक और मैनेजर सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

May 25, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे खत्म ,58.82 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय न्यूज़: लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू गया है। लोकसभा चुनाव के छठे फेज  में 3 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। 3 पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा के के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं। लोकसभा की 543 सीटों में पांचवें फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 25 मई तक कुल 487 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आखिरी और सातवें फेज में 1 जून को 56 सीटों पर मतदान होगा।

May 25, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: आम जनता को राहत दिलवाई जाए। जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, पार्टी में उत्साह का नया संचार

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक,नेता प्रतिपक्ष और पंजाब के गुरदासपुर के पर्यवेक्षक टीकाराम जूली ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में हल्कोभोआ विधानसभा क्षेत्र के सुन्दरचक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जूली ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है,किसी भी प्रत्याशी  और पार्टी की जीत में कार्यकर्ता का अहम किरदार होता है।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वह कड़ी है जो पार्टी को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ-साथ इंडिया गठबंधन सरकार को देश में लाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है इसलिए इस बार भी हम इन्हें वापस देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजकर गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास की एक नई तस्वीर बदलेंगे।

May 24, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: एक्टर फिरोज खान का हार्ट अटैक के चलते निधन

राष्ट्रीय न्यूज़: फिरोज ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं', 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहेब बीबी और बॉस', 'हप्पू की उलटन पलटन' और 'शक्तिमान' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट अल्बम 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' समेत कई फिल्मों में भी काम किया है। हार्ट अटैक के चलते जान गंवाने वाले सेलेब्रिटीज में सतीश कौशिक, राजू श्रीवास्तव, केके और पुनीत राजकुमार भी शामिल हैं। वहीं, आम जनता भी इससे अछूती नहीं है। कभी खबर आती है कि किसी की नाचते हुए हार्ट अटैक से जान चली गई या किसी को अचानक ही कहीं बैठे हुए अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे में अचानक आने वाले हार्ट अटैक के मामले देखते हुए हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स को जानना और इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी

May 24, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी का अपना सिस्टम ठीक नहीं है। वह देश का सिस्टम ठीक क्या करेंगे।

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी का अपना सिस्टम ठीक नहीं है। वह देश का सिस्टम ठीक क्या करेंगे। पहले वह अपना सिस्टम ठीक करें। उसके बाद देश के सिस्टम की बात करें। यह कहना है ऐंचोड़ कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का। बृहस्पतिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित आवास पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता दिल्ली की गद्दी पाने के लिए पागल हो चुके हैं। जिससे वह लूट कर सकें। सभी विपक्ष के नेता ऐसा ही चाहते हैं, लेकिन देश को लूटने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

May 24, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में पता लगाइए सजिनी का सच, 25 मई को रात 9 बजे, एंड एक्सप्लोर एचडी पर

राष्ट्रीय न्यूज़: एंड एक्सप्लोर एचडी 25 मई को रात 9 बजे सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो की एक मनोरंजक कहानी दिखाने जा रहा है। फिल्म मेकर मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित यह फिल्म सजिनी शिंदे की एक रहस्यमय कहानी उजागर करती है, जिसकी जिंदगी एक वायरल वीडियो से पूरी तरह से तबाह हो जाती है।  यह फिल्म एक स्कूल टीचर के जीवन पर आधारित है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के बीच खुद को लाचार पाती है और एक रहस्यमयी कहानी है जो सजिनी की सच्चाई सामने लाती है। एंड एक्सप्लोर एचडी 25 मई, रात 9 बजे इस अनरूटीन, अनएक्सपेक्टेड, अनफॉर्मूला फिल्म के प्रीमियर के साथ दर्शकों में जबर्दस्त दिलचस्पी जगाने का वादा करता है। फिल्म में निमरत कौर, राधिका मदान, भाग्यश्री, सुबोध भावे, सोहम मजूमदार और सुमीत व्यास सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनकी शानदार अदाकारी कहानी में गहराई और विश्वसनीयता दर्शाती है। एंड एक्सप्लोर एचडी ने फिल्म के टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मेल खाने के लिए अनवायरल ऑनलाइन शेमिंग नाम का एक अभियान भी लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य ऑनलाइन शेमिंग के खतरों और वायरल कॉन्टेंट के कारण लोगों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। फिल्म में सजिनी की दिल छू लेने वाली कहानी से प्रेरित यह अभियान जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के महत्व को लेकर लोगों से अपील करना चाहता है। ऐसा कॉन्टेंट शेयर करने से पहले सोचने की जरूरत है जो दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

May 23, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली में मुख्यमंत्री शर्मा का रोड शो: पीएम मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता, जनता का विश्वास कायम, आम आदमी पार्टी ने महिला नेता के साथ बदतमीजी की, बहनों को कैसे देंगे सुरक्षा: भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। यह बहुत ही हास्याप्रद है कि अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था लेकिन अब वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के कारण जेल गए। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की, तो दिल्ली की माताओं-बहनों को सुरक्षा कैसे देंगे। दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन पाखंडियों को जवाब देगी। मुख्यमंत्री शर्मा लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत गुरूवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी श्री योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में दिल्ली के रोहिणी में रोड शो के दौरान संबोधित कर रहे थे। रोड शो में प्रवासी राजस्थानियों के साथ दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आई। श्री शर्मा का जगह-जगह मालाओं तथा फूल बरसाकर अभिनन्दन किया गया और जनता से मिले भरपूर स्नेह तथा अभिवादन को मुख्यमंत्री शर्मा ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। भारत में पिछले 10 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता का उन पर पूरी तरह से विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने और आतंकवाद एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत का गौरव बड़ा है और विश्व भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। 

May 22, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में मुख्यमंत्री शर्मा का रोड शो:

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत के समर्थन में गांव नानाखेड़ी चौक में रोड शो और दक्षिणी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में संजय कॉलोनी, भाटी माइन्स छत्तरपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान परशुराम की मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित किए। रोड शो एवं जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की।  मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं जिन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के जरिए देश को डूबाया। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो देश को विकास के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं चला रहे हैं। 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में बड़ा परिवर्तन आया है, जिसे आमजन ने देखा एवं महसूस किया है। आज विश्व में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है और जल्द तीसरे स्थान पर आयेगी।  उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। दिल्ली में उनके शासन में नकली दवाई घोटाला, क्लास रूम घोटाला, यमुना सफाई के नाम पर घोटाला हुआ है और ऐसे ही अनेक अन्य घोटालों की लंबी सूची है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने लिए शीशमहल बनाया है। शर्मा ने कहा कि देश में सबसे लंबा शासन करने वाली कांग्रेस ने सिर्फ आतंकवाद और नक्सलवाद दिया। इनके शासन में किसान और गरीब आत्महत्या करने पर मजबूर हुए।

May 21, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: 1984 के सिख दंगों के दोषियों को बचाने वाली थी कांग्रेस, 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वालों के बारे में जनता को सोचना होगा: भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार हुए। इस स्थिति को देखकर राष्ट्रवादी लोगों की आंखो में आंसू आ जाते थे। 2014 से पहले देश में आमजन ने आतंकवाद और विभिन्न प्रदेशां ने नक्सलवाद की घटनाओं को झेला, लेकिन आज आतंकवाद एवं नक्सलवाद नजर नहीं आता। देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आधार पर काम किया। 1984 में सिखों के साथ दंगे हुए और दोषियों को बचाने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने आमजन से कहा कि आज देश की स्थिति क्या है, और 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वाले कौन लोग थे इसके बारे में सभी को सोचना पडे़गा।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है। गरीब कल्याण की योजना, विकास की योजनाएं, सीमा की सुरक्षा एवं दुनिया में बढ़ता देश का गौरव आमजन महसूस कर रहा है। आज बढ़ता हुआ भारत नजर आ रहा है। 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, वह अर्थव्यवस्था आज दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे, दिल्ली चंडीगढ़ एक्सप्रेस हाइवे का विकास आप सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यहां के आमजन के दिल में भाजपा है। अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर भ्रष्टाचार हटाने की बात कहकर सत्ता में आये केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। महिला राज्यसभा सांसद के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में हुई घटना शर्मसार करने वाली है। देश में दो तरह की धाराएं चल रही हैं, एक धारा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की है वहीं दूसरी धारा मां भारती की सेवा कर रही है। 

May 19, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: रोहित गोदारा ने रची सलमान को मारने की साजिश:शूटर्स को बोला- हमारा भाईचारा बड़ा, तुम पुण्य कर रहे हो, राजस्थान के युवक ने रेकी की

राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर, मुंबई में सलमान खान के घर 14 अप्रैल सुबह 5 बजे हुई फायरिंग की साजिश विदेश में बैठे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही रची थी। इतना ही नहीं शूटर्स को रुपए और हथियार भी दिलाए थे। ये खुलासा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया है। वहीं, रोहित गोदारा का नाम मुंबई पुलिस ने इस केस के मुख्य साजिशकर्ताओं के तौर पर शामिल कर लिया है। रोहित गोदारा और लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई शूटर्स और इनके लिए हैंडलिंग करने वाले आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में थे। उन्हें मोबाइल ऐप के जरिए लगातार कॉलिंग और चैटिंग के माध्यम से पूरा डायरेक्शन और मोटिवेशन रोहित गोदारा और अनमोल बिश्नोई ही दे रहे थे। मुंबई स्थित सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करते शूटर्स का सीसीटीवी वीडियो।विदेश में बैठकर देता रहा निर्देश पुलिस सूत्रों से ये भी पता चला है कि रोहित गोदारा ने दोनों शूटर्स को फायरिंग करने से पहले कहा था कि 'हमारा भाईचारा बड़ा है और तुम दोनों बहुत पुण्य का काम कर रहे हो।' मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के DCP दत्ता किसन नलावडे ने भास्कर को बताया- गैंगस्टर रोहित गोदारा की भूमिका सामने आने के बाद अब उसे भी लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ इस केस में आरोपी बना लिया गया है। वो विदेश में बैठकर यहां शूटर्स और हैंडलर को निर्देश दे रहा था। उसी के कहने पर हरियाणा के फतेहाबाद के हैरी हरपाल ने मुंबई में दूध का काम करने वाले नागौर के बासनी निवासी मोहम्मद रफीक के जरिए शूटर्स को मुंबई में ठहराने और रुपए का इंतजाम करवाया था। फिलहाल इस केस में शूटर्स समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है।

May 19, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: पीएम मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बेन मोदी का 20 मई से तीन दिवसीय राजस्थान के देव दर्शन दौरे पर

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बेन मोदी 20 मई सुबह 10:00 बजे उंझा से रवाना होकर ओम मंदिर पाली के दर्शन करने के उपरांत  जयपुर के लिए रवाना होकर साय लगभग 8:00 बजे  जयपुर में भोजन एवं रात्री विश्राम करेंगी। पीएम मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बेन मोदी अगले दिन सुबह 21 मई प्रातः 9 बजे श्री राधागोविंद देव जी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे तथा सिटी पैलेस और जंतर मंतर का अवलोकन भी करेंगी, यहां से रवाना होकर जल महल , नाहरगढ़ किला, जयगढ किला , आमेर महल देखकर शिला माताजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर खोले वाले हनुमान जी और माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत होटल लेमन ट्री अलवर के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगी। 




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved