May 14, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। 63.41 प्रतिशत मतदान हुआ है । सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 76.29 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 37.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ।चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हुई है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर में मतदान से एक दिन पहले टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हाे गई। टीएमसी ने सीपीआई(M) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया है। दुर्गापुर में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई है।बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुंगेर में ही वोटिंग के दौरान पर्ची नहीं देने के आरोप में कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र के बीड में एक न्यूज चैनल के पत्रकार की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
May 14, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांसे ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट जारी कर सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया।सुशील कुमार मोदी की उम्र करीब 72 साल थी और वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। 7 महीने पहले ही उन्हें इस बात का इल्हाम हुआ था जब गले में दर्द के बाद जांच कराई थी। इसके बाद से ही उनका यहां पर ईलाज चल रहा था। सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था। पिता का नाम मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। उन्होंने पत्नी प्रोफेसर जेस्सी ईसाई धर्म से हैं। उनके दो बेटे हैं उत्कर्ष और अक्षय अमृतांक्षु है।
May 14, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई। आंधी से घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर 100 फीट ऊंचा बिल बोर्ड गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बिलबोर्ड का वजन 250 टन बताया जा रहा है। एनडीआरफ के मुताबिक बिलबोर्ड गिरने से फंसे 78 लोगों का रेस्क्यू किया है। बचाव का जिम्मा एनडीआरफ की टीम ने संभाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में 67 लोगों की टीम को लगाया गया।
May 14, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी सोमवार को बहन प्रियंका के साथ रायबरेली के बछरावां पहुंचे। दोनों भाई-बहन जनसभा को संबोधित करने एक साथ मंच पर पहुंचे। इसी बीच भीड़ में से एक लड़की ने पूछा- राहुल जी आप शादी कब कर रहे हैं ? राहुल ने सवाल अनसुना कर दिया। तो प्रियंका ने हंसते हुए उनका हाथ पकड़कर कहा- पहले उसका जवाब दो। राहुल ने माइक संभाला और कहा- क्या सवाल है? लड़की ने फिर शादी को लेकर सवाल किया। इस पर राहुल ने कहा- अब जल्दी शादी कर लूंगा।राहुल ने प्रियंका को अपने पास बुलाया। दुलार करते हुए कहा मेरी बहन, मेरे लिए कैंपेन कर रही। अपना खून-पसीना बहा रही। ये मेरी 2 माताओं की कर्मभूमि है। इसलिए यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। कांग्रेस देश के युवाओं के लिए क्या करने जा रही है, ये बताने मैं रायबरेली आया हूं।
May 14, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय, दिल्ली क्राइम ब्रांच एवं हनुमानगढ़ जिले की डीएसटी ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली के अलीपुर में 22 अप्रैल को हुए गोगी गिरोह के नरेंद्र मलिक हत्याकांड में शामिल बदमाश सागर उर्फ शंकर पुत्र मनोज उर्फ मोज्जी (20) निवासी गांव लाठ सोनीपत हरियाणा को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश सागर के पैर में गोली लगने से उसे हनुमानगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से हाल ही में दिल्ली के अलीपुर में गैंगवार में हत्या के वांछित अपराधी सागर उर्फ शंकर के संगरिया और टिब्बी थाना क्षेत्र में छिपे होने के पुलिस मुख्यालय को इनपुट प्राप्त हुए थे। यह बदमाश टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवानिया व अमित दबंग गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सूचना के आधार पर हनुमानगढ़ एसपी विकास सांगवान को वांछित अपराधी सागर उर्फ शंकर की पहचान एवं रुकने के स्थान के बारे में सूचना दी गई, साथ ही एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश और पुलिस इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ व रविंद्र प्रताप सिंह को समन्वय के लिए लगाया गया। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एजीटीएफ राजस्थान, दिल्ली क्राइम ब्रांच व एनडीआर एवं हनुमानगढ़ की डीएसटी द्वारा थाना टिब्बी क्षेत्र के साबूआना में बदमाश सागर उर्फ शंकर को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर फायरिंग प्रारंभ कर दी। जिसमें दिल्ली पुलिस के एक जवान के गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।
May 13, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में हर रोज भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जाती थी। एक घोटाला सामने आता था और कुछ ही दिन में उससे बड़ा अगला घोटाला उजागर होता था। 2014 के बाद देश को घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्ति मिली। इसलिए देश की जनता को मोदी जी के विजन पर विश्वास है। मुख्यमंत्री रविवार को मुम्बई में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वार्थ, परिवारवाद और अफवाहों की राजनीति करती है और अब तो वे नस्लभेद पर भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को कमजोर किया है। ये पार्टी गरीब की सिर्फ बात ही करती थी, गरीबों से उनका कोई वास्ता नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब कल्याण की परिभाषा ही बदल दी। शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। उसका भी देश के प्रति कर्तव्य है। मीडिया को देश में हो रहे विकास की कहानी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे और लुभावने घोषणा पत्रों की पड़ताल कर सच्चाई जनता तक पहुंचानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार ने कुछ माह के कार्यकाल में वो कार्य किए हैं जो कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद नहीं कर पाई। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के 21 जिलों के निवासियों की पेयजल तथा सिंचाई की समस्या का समाधान करने के लिए ईआरसीपी समझौता तथा शेखावटी के जिलों के लिए यमुना जल समझौता भी बेहद कम समय में किया गया। संकल्प पत्र के लगभग 45 प्रतिशत वादे राजस्थान की वर्तमान सरकार ने पूरे कर दिए हैं।
May 12, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की आम जनता ने वर्ष 2014 से पहले के कुशासन को देखा है। मुंबई- पुणे ने आंतकी घटनाओं के दंश को झेला। लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर अंकुश लगा और पुलवामा हमले के बाद देश ने आतंकियों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब को देखा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। उनके शासन में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार हुआ। टुकड़े-टुकड़े गैंग और कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में झूठ बोलकर देश को दिशाहीन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चलाई। उनके नेतृत्व में राष्ट्र ने विकास की योजनाओं से लेकर सीमा सुरक्षा और दुनिया में देश के गौरव बढ़ने के कामों को देखा है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी जब विकास के लिए केन्द्र से 100 रुपये भेजते हैं तो धरातल पर वह पूरा खर्च होता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में गरीब आदमी का बैंक में खाता खुला और 12 रुपये में गरीब का दुर्घटना बीमा भी संभव हो पाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में देश पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि यह चुनाव दुनिया में भारत की ताकत दिखाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 11 मई का दिन विशेष है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में हमारा देश परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बना था।
May 12, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: चमोली, उत्तराखंड: पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और 'बद्री विशाल लाल की जय' के नारे के साथ सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और श्री बद्री विशाल लाल की जय के नारों के साथ रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पहले ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के बाहर गणेश पूजन हुआ। इसके बाद पुजारियों ने द्वार पूजा की। मंदिर का कपाट तीन चाबियों से खोला गया। कपाट खुलते ही पहले दर्शन अखंड ज्योति के हुए। यह 6 महीने से जल रही है। इसके बाद बद्रीनाथ पर चढ़ा हुआ घी से बना कंबल हटाया गया। जो 6 महीने पहले कपाट बंद होने के समय भगवान को ओढ़ाया जाता है। इस कंबल को प्रसाद रूप में बांटा जाएगा। मंदिर के कपाट पिछले साल 14 नवंबर को बंद हुए थे। यानी 179 दिन बाद बद्रीनाथ के कपाट खोले गए।
May 10, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 10 मई को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन (1अप्रैल) से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अदालत ने दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। आज शाम तक वे जेल से बाहर आ सकते हैं। उनके अधिवक्ता ने 4 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म हो जाएगी। जस्टिस संजीव खन्ना मैं कहा कि अगस्त 2022 में ईडी ने केस दर्ज किया। उन्हें मार्च (2024) में गिरफ्तार किया गया। डेढ़ साल तक वे कहां थे? गिरफ्तारी बाद में या पहले हो सकती थी। 22 दिन इधर या उधर से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।' ईडी का कहना था कि चुनाव प्रचार जमानत का आधार नहीं हो सकता, क्योंकि ये कोई मौलिक या कानूनी अधिकार नहीं हो सकता। ईडी ने ये भी कहा था कि जमानत देने से गलत मिसाल कायम होगी। केजरीवाल की रिहाई आज शाम 7 से 8 बजे के बीच हो सकती है। उन्हें एक जमानत राशि के साथ 50 हजार रुपए का जमानत बांड भरना होगा। तिहाड़ जेल से रिहाई के लिए इतनी रकम का मुचलका देना होगा। ट्रायल कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है
May 10, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में गुरुवार को आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह- में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राजस्थान के अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को कला के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया । इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित भारत सरकार के अनेक मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ गृह मंत्री द्वारा उनके आवास पर दिए गए रात्रि भोज के दौरान संवाद किया। पद्म पुरस्कार विजेता कल सुबह (10 मई, 2024) को राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे। अली मोहम्मद राजस्थान के लोक संगीत ‘मांड’ के एक प्रसिद्ध लोक गायक हैं। वह अपने भाई श्री गनी मोहम्मद के साथ गाते हैं और उनकी मधुर संगीत यात्रा लगभग 40 वर्ष से अनवरत चल रही है।
May 10, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: सांस्कृतिक सचिव लाल बहादुर ने बताया कि ध्वजा रोहणकर्त्ता, ठा. लक्ष्मण करण ठिकाना नटवाड़ा, श्रीमती नीता कंवर सरपंच ग्राम पंचायत नटवाड़ा के आमंन्त्रण पर काठमाण्डौ (नेपाल) से महावीर प्रसाद टोरड़ी पहुॅच करके गढ से शान्ति मार्च के साथ ध्वजा चढाने की परम्परा में शामिल हुए ध्वज पर बैठने वाले पक्षी से आगामी संवतसर शुभम् का अनुमान की संभावना जताई गई ध्वजा रोहण कर्त्ता ठा। लक्ष्मण करण , कुंवर पुण्य प्रताप करण,सरंपच नीता कंवर ने एक शिष्टाचार भेंट वार्ता में बताया कि श्री बद्री विशाल जी की प्रतिमा उत्तराखण्ड स्थित तप्त कुण्ड से लगभग 1261 वर्ष पूर्व श्री अर्जुन भारती गोस्वामी द्वारा लाकर गढ मंदिर में स्थापित करवाई थी। गर्भ गृह मे भगवान भोलेनाथ स्वयं नाटेश्वर स्वरूप में स्वयं भू प्रकट हुए।कार्यक्रम में ठा. लक्ष्मण करण ने बताया कि शिवपुराण वर्णानुसार भी धुश्मेश्वर महादेव के चार द्वार है जिनमे पश्चिम द्वार नाट्यशाला द्वार है। जो ग्राम नटवाड़ा में स्थित है। महावीर प्रसाद टोरड़ी ने कहा कि इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा काठमाण्डौ स्थित पशुपति नाथ मंदिर से शुभारम्भ कर श्री बद्री विशालधाम नटवाड़ा पहुचने पर पूजा अर्चना दर्शन में बद्री विशाल एंव भोले शंकर अंधकार में प्रकाश के प्रतीक है। भगवान के आ जाने से धर्म के वास्तविक मूल्य एंव गुण प्रकट होने लगते है। मनुष्य के बुरे कर्म संस्कार से कटते चले जाते है। ऐसे पावन दरबार में प्राचीन परम्परा के अनुसार देखने के लिये मिला अक्षय तृतिया के पूर्व संध्या पर मेला एंव तीन दिवसीय धार्मिक एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम से वसुधैव कुटम्बकम् साकार होगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म भूटान के कार्यक्रम सचिव विवेक स्वामी द्वारा सरपंच श्रीमती नीता कंवर को भूटान यात्रा 19 से 21 जून का प्रतिभा आमंन्त्रण दिया। ठा. लक्ष्मण करण, कुंवर पुण्य प्रताप करण सहित पॉच व्यक्तियो का अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की तरफ से समरसता अवार्ड दिया गया। हास्य एंव वीररस कवियो को नेपाल राष्ट्र में आंमन्त्रित किया।महावीर प्रसाद टोरड़ी के नेतृत्व में इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में सम्मलित सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्यो का भारतीय सामाजिक परम्परा से ग्रामीणवासियो ने स्वागत किया।
May 10, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने एवं बांटने का काम किया है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दी हैं और उनके द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री नरसिम्हा राव जी के किए गए अपमान को वारंगल की जनता भूली नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने स्व. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से विभूषित किया है। मुख्यमंत्री शर्मा गुरूवार को तेलंगाना के वारंगल में भाजपा प्रत्याशी अरूरी रमेश के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। यहां कारोबारियों और उद्यमियों को परेशान किया जा रहा है और भ्रष्टाचार का डबल आर टैक्स लगता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एक तरफ देश को लूटने वाले हैं तो दूसरी तरफ मोदी जी की गारंटी है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग अपने वोट की ताकत पहचानें और भाजपा प्रत्याशी अरूरी रमेश को भारी मतों से विजयी बनाएं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved