Post Views 61
April 18, 2025
पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त
राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अवैध हथियार विरोधी अभियान के तहत अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुष्कर पुलिस ने दो युवकों को एक रिवाल्वर और छह जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी होटल श्री पैलेस पुष्कर में ठहरे हुए थे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी रामचन्द्र चौधरी के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी पुष्कर निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी और मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मोहम्मद आसिफ के टी (25), निवासी मलप्पुरम, केरल और संजय रामचंद्र मोर्य (26), निवासी सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक अवैध रिवाल्वर और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाना पुष्कर में प्रकरण संख्या 103/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित एएसआई हरबान सिंह, कांस्टेबल नरसाराम, रामनिवास, गजेंद्र कुमार और अशोक कुमार शामिल रहे। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस अवैध हथियार के साथ पुष्कर में क्यों रुके थे और इनका मकसद क्या था। मामले की जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved