For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102464667
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जेठाना में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अपनों के साथ, अपनों के बीच- जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा |  Ajmer Breaking News: नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ, संपूर्ण संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल पर मनाया गया विश्व विरासत दिवस, विश्व विरासत दिवस पर अजमेर मंडल की विरासत की साक्षी हेरिटेज ट्रेन  "वैली क्वीन"  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंककर ईडी की कार्यवाही का जताया विरोध |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कार का शीशा तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध- राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आबकारी नीति के खिलाफ नियमों को ताक में रखकर मंदिर के सामने खोले जा रहे ठेके का क्षेत्रवासियों ने क्या विरोध, शराब की दुकान पर ताले लगाकर दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन, | 

अजमेर न्यूज़: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन,

Post Views 41

April 18, 2025

भारतीय जनता पार्टी देहात और युवा मोर्चा देहात ने सोनिया गांधी और राहुल का पुतला जलाकर जताया विरोध, कहा दबाव की राजनीति नहीं चलने देंगे

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन,

भारतीय जनता पार्टी देहात और युवा मोर्चा देहात ने सोनिया गांधी और राहुल का पुतला जलाकर जताया विरोध, कहा दबाव की राजनीति नहीं चलने देंगे


भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात ओर भाजपा युवा मोर्चा देहात द्वारा शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस में पेश की गई चार्जशीट के बाद देश भर दवाब बनाने के लिए कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
भाजपा देहात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर न्यायपालिका का अपमान करने ओर ईडी के अधिकारियों के घर पर प्रदर्शन कर दबाव डालने का आरोप लगाया है। देहात भाजपा अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने बताया कि नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। इसे लेकर कांग्रेस दबाव की राजनीति कर रही है। ईडी के अधिकारियों के घर पर दबाव डालने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। देशभर में जगह-जगह अराजकता का माहौल पैदा किया गया है।
इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात ओर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य है। पर्याप्त साक्ष्य होने के कारण ही ईडी ने अदालत में चार्जशीट पेश की है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने करोड़ों रुपयों की नेशनल हेराल्ड संस्था की संपत्ति को घपला कर अपनी निजी संपत्ति में तब्दील किया है। इसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है। 
युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस के मुखिया सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चालान पेश किया है लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। अगर कांग्रेस दूध के धुली हुई है तो इसकी जांच होने देनी चाहिए। कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है।
नलिया ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी नेशनल हेराल्ड के जरिए कांग्रेस के नेताओं ने अपनी निजी संपत्ति बनाने का काम किया है। देश की जनता को लूटा गया है। अब जब इसकी जांच हो रही है तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। इस देश में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। देहात युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस का विरोध करती है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved