For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102461208
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जेठाना में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अपनों के साथ, अपनों के बीच- जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा |  Ajmer Breaking News: नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ, संपूर्ण संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल पर मनाया गया विश्व विरासत दिवस, विश्व विरासत दिवस पर अजमेर मंडल की विरासत की साक्षी हेरिटेज ट्रेन  "वैली क्वीन"  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंककर ईडी की कार्यवाही का जताया विरोध |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कार का शीशा तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध- राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आबकारी नीति के खिलाफ नियमों को ताक में रखकर मंदिर के सामने खोले जा रहे ठेके का क्षेत्रवासियों ने क्या विरोध, शराब की दुकान पर ताले लगाकर दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: 1984 के सिख दंगों के दोषियों को बचाने वाली थी कांग्रेस, 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वालों के बारे में जनता को सोचना होगा: भजनलाल शर्मा

Post Views 231

May 21, 2024

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यहां के आमजन के दिल में भाजपा है। अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर भ्रष्टाचार हटाने की बात कहकर सत्ता में आये केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार हुए। इस स्थिति को देखकर राष्ट्रवादी लोगों की आंखो में आंसू आ जाते थे। 2014 से पहले देश में आमजन ने आतंकवाद और विभिन्न प्रदेशां ने नक्सलवाद की घटनाओं को झेला, लेकिन आज आतंकवाद एवं नक्सलवाद नजर नहीं आता। देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आधार पर काम किया। 1984 में सिखों के साथ दंगे हुए और दोषियों को बचाने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने आमजन से कहा कि आज देश की स्थिति क्या है, और 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वाले कौन लोग थे इसके बारे में सभी को सोचना पडे़गा। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है। गरीब कल्याण की योजना, विकास की योजनाएं, सीमा की सुरक्षा एवं दुनिया में बढ़ता देश का गौरव आमजन महसूस कर रहा है। आज बढ़ता हुआ भारत नजर आ रहा है। 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, वह अर्थव्यवस्था आज दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे, दिल्ली चंडीगढ़ एक्सप्रेस हाइवे का विकास आप सभी ने देखा है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यहां के आमजन के दिल में भाजपा है। अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर भ्रष्टाचार हटाने की बात कहकर सत्ता में आये केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। महिला राज्यसभा सांसद के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में हुई घटना शर्मसार करने वाली है। देश में दो तरह की धाराएं चल रही हैं, एक धारा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की है वहीं दूसरी धारा मां भारती की सेवा कर रही है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में मोती नगर के अंदाज बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक श्रीचंद कृपलानी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved