For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102336928
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के अजमेर आगमन पर अजमेर शहर युवा कांग्रेस द्वारा आदर्श नगर थाने के पास मंच बना कर जोरदार स्वागत किया ।  |  Ajmer Breaking News: देश के सत्ताधीश कर रहे संविधान को तोड़ मरोड़ कर  हमले-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन विभाग ने निकाली प्रभात फेरी,1944 में मुंबई में लगी भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अधिकारी और जवानों को दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज |  Ajmer Breaking News: मेघवंश समाज की आम सभा रविवार को पुष्कर के बाबा रामदेव मंदिर में अखिल मेघवंश महासभा संस्थान पुष्कर के अध्यक्ष डा० राजकुमार जयपाल की अध्यक्षता आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर गोवलिया गाँव के रहने वाले हिसार में तैनात बीएसएफ के 22 वर्षीय जवान सागर सिंह रावत को सैन्य सलामी के साथ बीएसएफ के जवानों ने उनके पैतृक गांव में विदाई दी । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में संविधान निर्माता भारत रत्न डा० भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर अंबेडकर सेवा समिति की और से अंबेडकर सर्किल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई |  Ajmer Breaking News: 14.04.2025 को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय, अजमेर में अग्निशमन दिवस मनाया गया |  Ajmer Breaking News: प्रदेश सरकार चारागाह भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर मूक पशुओं का करें भला- चौधरी |  Ajmer Breaking News: कल भाजपा करेगी बूथ स्तर पर अंबेडकर जी को नमन व अब साहब की संगोष्टियां | 

National News:

June 11, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री शर्मा का राजस्थान हाउस दौरा कर पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली के पृथ्वीराज रोड़ स्थित राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में और अधिक गति लाते हुए तय समय-सीमा में इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि समय-सीमा के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शर्मा को बताया कि ऐतिहासिक राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। 136 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस राजस्थान हाउस के 2 बेसमेंट स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लोअर और अपर बेसमेंट में हवा के लिए डक्ट लगाने तथा फायर फाईटिंग के लिए पाईप इत्यादि लगाने का कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि लोअर बेसमेंट में अंडर ग्राउंड वाटर टैंक एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सिविल कार्य भी प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के पुनर्निर्माण के कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।

June 10, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री शर्मा ने कैबिनेट मंत्री राजनाथ,अमित और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह,अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।  मुख्यमंत्री शर्मा ने कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर राजनाथ सिंह और अमित शाह को शुभकामनाएं दी।

June 10, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: मोदी ने संभाला प्रधानमंत्री का कार्यभार, पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी, पहली फाइल पर किए हस्ताक्षर, 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ होंगे वितरित

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

June 9, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, राजनाथ,अमित शाह,जेपी नड्डा, नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

राष्ट्रीय न्यूज़: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण से पहले 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की। मोदी ने इन्हें फोन कर चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। बैठक में 4 पूर्व मुख्यमंत्री में राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी शामिल हुए। इनके अलावा नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत,भूपेंद्र यादव और अर्जुन राम मेघवाल को फिर से मंत्री पद मिल सकता है। डीटीपी सांसद राम मोहन नायडू भी मंत्री बनेंगे।  एलजीपी(आर) से चिराग पासवान, जेडी से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह, एचएएम के जीतनराम मांझी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है । हरियाणा से राव इंद्रजीत यूपी के पीलीभीत सीट से सांसद जितिन प्रसाद को भी मंत्री पद मिल सकता है।  राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत,भूपेंद्र यादव,अर्जुन मेघवाल और भागीरथ चौधरी शामिल है।

June 8, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक राहुल गांधी को प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया पारित

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की रविवार को हुई बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में राहुल गांधी से कहा गया कि वे अब लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व करें और प्रतिपक्ष की नेता की जिम्मेदारी निभाएं।  राहुल गांधी ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री कैसी वेणुगोपाल ने बैठक की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।

June 8, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: पीएम मोदी का रविवार 7:30 बजे शपथ ग्रहण,राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दिया सरकार बनाने का निमंत्रण, राजस्थान से 2 या 3 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रविवार को शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी राष्ट्रपति भवन में तेजी से शुरू हो गई है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के पीएम प्रचंड समेत मॉरीशस और भूटान के नेता शामिलहोने की बात सामने आ रही है पीएम मोदी की ओर से उन्हें निमंत्रण भीआने का दिया गया है। एनडीए गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए अपने सांसदों की सूची थी। इसके बादराष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का नेता दिया और पीएम मोदी शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम मोदी को दही शक्कर खिलाकर किया मुंह मीठा,सरकार बनाने का दिया निमंत्रण राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने भी पीएम मोदी को दही शक्कर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति नेकिसी प्रधानमंत्री को सरकार बनाने के निमंत्रण के साथ ही शक्कर और दही खिलाकर उन्हें सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति भवन में रविवार को 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे। पीएम मोदी के साथ मंत्रिमंडल में एनडीए के सभी दलों के प्रमुखों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है। इस बार कैबिनेट में राजस्थान को बहुत ज्यादा स्थान मिलना नहीं है ऐसे में यही सोचा जा रहा है कि गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन मेघवाल को कैबिनेट मंत्री के रूप मेंऔर एक राज्य मंत्री मिल सकता है। राजस्थान में फिलहाल चुनाव बाद में होने हैंऔर इस बार भाजपा के पक्ष में 25 में से 14 सीट हीहिस्से में आने से प्रदेश की मोदी कैबिनेट में हिस्सेदारी कम रहने की संभावना है।

June 8, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: ईनाडु मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का का निधन

राष्ट्रीय न्यूज़: ईनाडु मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का शनिवार को सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से​​ हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण 5 जून को हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।  उन्होंने शनिवार 8 जून की सुबह 4:50 बजे हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। यहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

June 7, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री शर्मा ने पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी जी को संसद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों से किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान व सशक्तीकरण सुनिश्चित हुआ है। साथ ही सम्पूर्ण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है।मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और उनके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूर्ण होगा।

June 7, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से रहेंगे सांसद, वायनाड से देंगे इस्तीफा, सोनिया गांधी की सलाह पर किया फैसला

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी अपने परिवार की परंपरागत लोकसभा की रायबरेली सीट को अपने पास रखेंगे। ऐसे में उन्हें अब वायनाड लोकसभा क्षेत्र से इस्तीफा देना पड़ेगा। बुधवार को कांग्रेस की पहली बैठक और परिवार के साथ रायशुमारी के बाद उन्होंने यह फैसला किया। राहुल वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों में से कौन सी सीट चुनें, उनके इस असमंजस्य को सोनिया गांधी ने दूर किया। सोनिया ने राहुल को समझाया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए उन्हें रायबरेली अपने पास रखना चाहिए।प्रियंका गांधी को फिर से उत्तर प्रदेश काप्रभारी बनाया जा सकता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था। राहुल के सीट छोड़ने पर प्रियंका वायनाड से उपचुनाव लड़ सकती हैं। गांधी परिवार इसके जरिए उत्तर के साथ दक्षिण में पकड़ मजबूत रखना चाहता है।राहुल के रायबरेली में बने रहने की सहमति के पीछे मां सोनिया की वह भावुक अपील भी है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘आपको बेटा सौंप रही हूं।

June 7, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने राष्ट्रपति को सौंपी नए सांसदों की सूची,

राष्ट्रीय न्यूज़: चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद गुरुवार 6 जून को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 की शर्तों के अनुरूप, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना की एक प्रति उन्होंने राष्ट्रपति को सौंपी, जिसमें 18वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के परिणामस्वरूप लोकसभा हेतु चुने गए सदस्यों के नाम शामिल हैं। राष्ट्रपति को नए सांसदों की सूची सौंपे जाने के बाद 18वीं लोकसभा के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सहित दोनों आयुक्तों ने महात्मा गांधी के समाधि-स्थल राजघाट पहुंचे। यहां तीनों ने महात्मा गांधी को फूल अर्पित किए। यहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 16 मार्च को चुनावों के ऐलान के साथ जो आचार संहिता लागू हुई थी, वह खत्म हो गई है।

June 6, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नव निर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया, गुरुवार शाम 6:00 बजे बैठक,मुख्यमंत्री शर्मा भी दिल्ली पहुंचे

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी दिल्ली में शुरू कर दी गई है।राजस्थान के भाजपा के सभी निर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया गया है शाम 6:00 बजे उनकी बैठक होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में शामिल होंगे या नहीं अभी पता नहीं। ऐसे में अधिकांश सांसद अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस बार मंत्रिमंडल में किसके नाम होगा इस पर भी चर्चा जोरों पर होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी नए लोगों को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। राजस्थान से चार मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी चर्चा अब जोरों पर हैं इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कैबिनेट में जगह देने की बात भी चल रही है। अलवर से चुनाव जीते पूर्व श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में लेने की बात चल रही है। बाड़मेर से चुनाव हार चुके कैलाश चौधरी की जगह अब अजमेर के भागीरथ चौधरी को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की चर्चा है।अर्जुन राम मेघवाल को भी फिर से कैबिनेट में स्थान मिलेगा।अगर गजेंद्र सिंह शेखावत को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलेगा तो वसुंधरा राजे के बेटा दुष्यंत सिंह जो पांचवी बार सांसद बना है उसको मंत्री बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है।

June 6, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम मोदी की कैबिनेट की विदाई के लिए दिया रात्रि भोज

राष्ट्रीय न्यूज़: बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा भंग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकी सरकार के मंत्रियों की विदाई के लिए रात्रि भोज दिया ।राष्ट्रपति भवन में बुधवार रात्रि कोआयोजित इस रात्रि भोज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए।




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved