Post Views 241
June 6, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी दिल्ली में शुरू कर दी गई है।राजस्थान के भाजपा के सभी निर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया गया है शाम 6:00 बजे उनकी बैठक होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में शामिल होंगे या नहीं अभी पता नहीं।
ऐसे में अधिकांश सांसद अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस बार मंत्रिमंडल में किसके नाम होगा इस पर भी चर्चा जोरों पर होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी नए लोगों को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। राजस्थान से चार मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी चर्चा अब जोरों पर हैं इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कैबिनेट में जगह देने की बात भी चल रही है। अलवर से चुनाव जीते पूर्व श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में लेने की बात चल रही है।
बाड़मेर से चुनाव हार चुके कैलाश चौधरी की जगह अब अजमेर के भागीरथ चौधरी को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की चर्चा है।अर्जुन राम मेघवाल को भी फिर से कैबिनेट में स्थान मिलेगा।अगर गजेंद्र सिंह शेखावत को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलेगा तो वसुंधरा राजे के बेटा दुष्यंत सिंह जो पांचवी बार सांसद बना है उसको मंत्री बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved