June 5, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: इंडिया गठबंधन की बुधवार शाम 6 बजे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में 19 पार्टियों के 33 नेता शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि फासिस्ट ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, हम उस वक्त सही समय पर सही कदम उठाएंगे, जब लगेगा कि भाजपा सरकार लोगों की इच्छा के अनुसार सही कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को जबर्दस्त समर्थन मिला है। लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिए यह ना सिर्फ़ राजनैतिक, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि इंडिया गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध हैं।
June 5, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: एनडीए के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इसके लिए एनडीए के सभी दलों के नेता शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। यह फैसला एनडीए की पहली बैठक में लिया । एनडीए की बैठक पीएम आवास पर एक घंटे चली। 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। एनडीए की बैठक में जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, आरएलडी के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और हम के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं। इसमें नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा। इसके बाद 8 जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
June 5, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: अमेठी सीट से जीते सांसद किशोरी लाल शर्मा बुधवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधीऔर प्रियंका गांधी से मुलाकात की। सांसद किशोरी लाल शर्मा राहुल गांधी को रायबरेली से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।उल्लेखनीय है कि किशन लाल शर्मा अपने साथ राहुल गांधी की जीत का प्रमाण पत्र लेकर आए थे उन्होंने सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी की मौजूदगी में राहुल गांधी रायबरेली से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
June 5, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की।इससे पहले पीएम मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे की। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।बैठक में 17 वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा।पीएम मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एनडीए के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक होगी।
June 5, 2024
June 4, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: बुधवार सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने के बीच पीएम मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। यहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यालय पहुंचने से पहले पीएम ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।उन्होंने लिखा- मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।
June 2, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को फिर बहुमत मिल गया है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाने की स्थिति साफ हो गई है। निर्वाचन आयोग के ताजा डेटा के मुताबिक भाजपा कुल 46 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इसी के साथ BJP ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। वहीं एक-एक सीट एनपीईपी, पीपीए और आईएनडी के खाते में गई है। 10 सीटें BJP निर्विरोध जीत चुकी है। राज्य में टोटल सीटें 60 हैं। यहां बहुमत के लिए किसी भी दल को 31 सीटें चाहिए होंगी।अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।
June 1, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से एक घंटे पहले कांग्रेस ने इंडिया को कम से कम 295 सीटें मिलने का दावा किया। यह ऐलान गठबंधन की बैठक के बाद किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को कहा कि इंडिया की बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। उन्होंने बताया कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है। खड़गे ने मीडिया से कहा कि हम यूनाइटेड हैं, आप हमें डिवाइड क्यों कर रहे हैं। हम सभी लोग एकसाथ हैं। हम एक हैं, एक रहेंगे, हमें डिवाइड करने की कोशिश नहीं करें। हमने निर्णय लिया है कि हम लोग एग्जिट पोल डिबेट में चर्चा करेंगे।' इंडिया की बैठक में 23 नेता शामिल हुए। ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।
June 1, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 जून से 3 जून, 2024 के मध्य एग्जिट पोल को लेकर होने वाली डिबेट में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसरण में तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट एग्जिट पोल पर होने वाली टीवी डिबेट में भाग नहीं लेगे।
May 29, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुशासन और कांग्रेस की भ्रष्टाचार की राजनीति ने पंजाब में ड्रग्स माफिया को पनपाने, अशांति पैदा करने और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का महापाप किया है। मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को पंजाब के जालंधर में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में आयोजित राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान अरविन्द केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीति में आये थे। मगर खुद तो भ्रष्टाचार में डूब ही गये, साथ ही कांग्रेस से भी हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो मिलकर चुनाव लड़ रहे है जबकि हरियाणा और पंजाब में नूरा-कुश्ती कर रहे है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, सीमा-सुरक्षा, आर्थिक विकास और देश को आतंकवाद एवं नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में परिवर्तनकारी निर्णय लिए गए हैं। आतंकवाद की ऐसी कमर तोड़ी गई है कि सभी आतंकवादी भूमिगत हो गए हैं। जबकि वर्ष 2014 से पहले आतंकवादी घटनाएं आम बात थी। रेलवे स्टेशन हो या बस स्टेण्ड, हर जगह बम विस्फोट होते थे। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार का दंश और परिवारवाद का अभिशाप दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने गरीब और किसानों को लूटने का काम किया है। लेकिन आज गरीब का पैसा गरीब के पास पूरी ईमानदारी से पहुंच रहा है। पीएम मोदी ने सभी गरीबों के खातें खुलवाये हैं जो पहले बैंक की चौखट पर जाने की सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को पुर्नस्थापित करने का अभूतपूर्व काम किया है। करतारपुरा कॉरिडोर, बाबा विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ व बद्रीनाथ मंदिर के विकास कार्य और अयोध्या में राममंदिर के निर्माण से भारतीय संस्कृति का गौरव विश्वभर में फैला है।
May 28, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। इस पार्टी ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। लेकिन अब ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 70 सालों में सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया है। अब दिल्ली में ये भ्रष्टाचारी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन सबको जवाब देगी। मुख्यमंत्री शर्मा लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को फिरोजपुर लोकसभा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढी के समर्थन में पंजाब के बलुआना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवादी घटनाएं, नक्सलवाद तथा घोटालों का आए दिन सामना करना पड़ता था। जनता का राजनैतिक लोगों से विश्वास उठ गया था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में परिस्थितियां बदली तथा देश विकास के पथ पर अग्रसर होता चला गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, वे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
May 27, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: रेमल तूफान का पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके कैनिंग में लैंडफॉल हुआ। पश्चिम बंगाल के सागर आईलैंड और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच 135kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। साथ ही तेज बारिश हुई। तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, घर ढह गए, बिजली के खंभे भी उखड़ गए। साथ ही सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ। रविवार रात 8.30 बजे बांग्लादेश के मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर आईलैंड (पश्चिम बंगाल) और खेपुपारा (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के नजदीकी तटों पर लैंडफॉल शुरू हुआ था। जो 4 घंटे से ज्यादा जारी रहा। तूफान आने से पहले बंगाल के तटीय इलाकों से करीब 1.10 लाख लोगों को शेल्टर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया था। इसमें सबसे ज्यादा लोग साउथ 24 परगना जिले से हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट और NDRF की 16-16 टीमों को तटीय इलाकों में तैनात हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved