For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102457107
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जेठाना में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अपनों के साथ, अपनों के बीच- जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा |  Ajmer Breaking News: नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ, संपूर्ण संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल पर मनाया गया विश्व विरासत दिवस, विश्व विरासत दिवस पर अजमेर मंडल की विरासत की साक्षी हेरिटेज ट्रेन  "वैली क्वीन"  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंककर ईडी की कार्यवाही का जताया विरोध |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कार का शीशा तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध- राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आबकारी नीति के खिलाफ नियमों को ताक में रखकर मंदिर के सामने खोले जा रहे ठेके का क्षेत्रवासियों ने क्या विरोध, शराब की दुकान पर ताले लगाकर दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी, कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण को दिया बढ़ावा: भजनलाल शर्मा

Post Views 191

May 28, 2024

पंजाब में मोदी मैजिक का फैक्टर नजर आया। जनता ने भाजपा तथा मोदी जी के पक्ष में 4 जून 400 पार के जमकर नारे लगाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। इस पार्टी ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ  रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। लेकिन अब ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 70 सालों में सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया है। अब  दिल्ली में ये भ्रष्टाचारी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन सबको जवाब देगी।

मुख्यमंत्री शर्मा लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को फिरोजपुर लोकसभा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढी के समर्थन में पंजाब के बलुआना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवादी घटनाएं, नक्सलवाद तथा घोटालों का आए दिन सामना करना पड़ता था। जनता का राजनैतिक लोगों से विश्वास उठ गया था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में परिस्थितियां बदली तथा देश विकास के पथ पर अग्रसर होता चला गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, वे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

पंजाब में दिखा मोदी मैजिक

पंजाब में मोदी मैजिक का फैक्टर नजर आया। जनता ने भाजपा तथा मोदी जी के पक्ष में 4 जून 400 पार के जमकर नारे लगाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए। श्री शर्मा का माला पहनाकर एवं फूल बरसाकर अभिनन्दन किया गया। जनता से मिले भरपूर स्नेह तथा अभिवादन को मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्जवला जैसी विभिन्न योजनाओं से माताओं, बहनों, बुजुर्गों और किसानों सहित सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से देश के पूर्व प्रधानमंत्री का कहना था कि अगर केन्द्र से एक रुपया भेजा जाता है, तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। जबकि मोदी जी जब 100 रुपये भेजते हैं, तो किसान तक पूरे 100 रुपये ही पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने शूरवीरों तथा अन्नदाताओं की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि देश में सनातन को बचाने तथा संस्कृति को आगे बढ़ाने में पंजाब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब के शूरवीरों ने मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रचण्ड धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि पंजाब में अधिक से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतेगी। शर्मा ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved