For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165370849
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में मुख्यमंत्री शर्मा का रोड शो:

Post Views 41

May 22, 2024

कांग्रेस के शासन में किसान और गरीब आत्महत्या को हुए मजबूर, केजरीवाल ने अपने लिए शीशमहल बनाया: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत के समर्थन में गांव नानाखेड़ी चौक में रोड शो और दक्षिणी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में संजय कॉलोनी, भाटी माइन्स छत्तरपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान परशुराम की मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित किए। रोड शो एवं जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं जिन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के जरिए देश को डूबाया। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो देश को विकास के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं चला रहे हैं। 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में बड़ा परिवर्तन आया है, जिसे आमजन ने देखा एवं महसूस किया है। आज विश्व में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है और जल्द तीसरे स्थान पर आयेगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। दिल्ली में उनके शासन में नकली दवाई घोटाला, क्लास रूम घोटाला, यमुना सफाई के नाम पर घोटाला हुआ है और ऐसे ही अनेक अन्य घोटालों की लंबी सूची है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने लिए शीशमहल बनाया है। शर्मा ने कहा कि देश में सबसे लंबा शासन करने वाली कांग्रेस ने सिर्फ आतंकवाद और नक्सलवाद दिया। इनके शासन में किसान और गरीब आत्महत्या करने पर मजबूर हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ी संख्या में घरों के बाहर मौजूद आमजन ने विभिन्न जगहों पर फूलों की बारिश एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया एवं शर्मा ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ता भी जोश से भर आए। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved