For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168225587
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

राष्ट्रीय न्यूज़: आम जनता को राहत दिलवाई जाए। जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, पार्टी में उत्साह का नया संचार

Post Views 91

May 25, 2024

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ-साथ इंडिया गठबंधन सरकार को देश में लाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। 

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक,नेता प्रतिपक्ष और पंजाब के गुरदासपुर के पर्यवेक्षक टीकाराम जूली ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में हल्कोभोआ विधानसभा क्षेत्र के सुन्दरचक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जूली ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है,किसी भी प्रत्याशी  और पार्टी की जीत में कार्यकर्ता का अहम किरदार होता है। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वह कड़ी है जो पार्टी को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ-साथ इंडिया गठबंधन सरकार को देश में लाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है इसलिए इस बार भी हम इन्हें वापस देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजकर गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास की एक नई तस्वीर बदलेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved