For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 115560122
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किए विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत श्याम कॉलोनी कबीर नगर में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, सोने चांदी के जेवरात सहित नग़दी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: महर्षि दयानंद सरस्वती के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल को धमकाने और अभद्र भाषा से संबोधित करने के मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस तथ्यों के आधार पर कर रही है जांच |  Ajmer Breaking News: सनातन संस्कृति संरक्षण प्रन्यास के तत्वावधान में आगामी 14 जनवरी 2026 को दयानंद महाविद्यालय खेल मैदान पर 5151 आसनों पर होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पथ का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जिला कांग्रेस की उत्तर विधानसभा और दक्षिण विधानसभा के दोनों ब्लाकों द्वारा निकाली गई अलग-अलग अरावली बचाओ पैदल मार्च, वक्ताओं ने केंद्र की सरकार को जमकर कोसा |  Ajmer Breaking News: भारत ने दुबई में 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित 7 वाँ रोलबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया। |  Ajmer Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चादर ख्वाजा के दर पेश, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानु खान बुधवाली ने अजमेर कांग्रेस जनों के साथ पेश की चादर |  Ajmer Breaking News: छठी ओर कुल की रस्म में शिरकत करने देश के अलग अलग राज्यों से अजमेर पहुंचे जायरीनों के लौटने का सिलसिला भी तेजी से शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की जमादार पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली में मुख्यमंत्री शर्मा का रोड शो: पीएम मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता, जनता का विश्वास कायम, आम आदमी पार्टी ने महिला नेता के साथ बदतमीजी की, बहनों को कैसे देंगे सुरक्षा: भजनलाल शर्मा

Post Views 11

May 23, 2024

रोड शो में प्रवासी राजस्थानियों के साथ दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आई। श्री शर्मा का जगह-जगह मालाओं तथा फूल बरसाकर अभिनन्दन किया गया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। यह बहुत ही हास्याप्रद है कि अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था लेकिन अब वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के कारण जेल गए। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की, तो दिल्ली की माताओं-बहनों को सुरक्षा कैसे देंगे। दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन पाखंडियों को जवाब देगी।

मुख्यमंत्री शर्मा लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत गुरूवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी श्री योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में दिल्ली के रोहिणी में रोड शो के दौरान संबोधित कर रहे थे। रोड शो में प्रवासी राजस्थानियों के साथ दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आई। श्री शर्मा का जगह-जगह मालाओं तथा फूल बरसाकर अभिनन्दन किया गया और जनता से मिले भरपूर स्नेह तथा अभिवादन को मुख्यमंत्री शर्मा ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। भारत में पिछले 10 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता का उन पर पूरी तरह से विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने और आतंकवाद एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत का गौरव बड़ा है और विश्व भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की राजनीति करती है। इस पार्टी ने केवल परिवारवाद को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की दादी श्रीमती इंदिरा गांधी से लेकर आज इस पीढ़ी तक राहुल गांधी गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं, लेकिन इनका गरीब से कोई सरोकार नहीं है। इस देश में गरीब कल्याण के लिए नरेन्द्र मोदी न केवल सोचते हैं बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर गरीब की हर संभव मदद भी करते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली की प्रचण्ड धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि दिल्ली में 7 की 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतेगी। मुख्यमंत्री शर्मा ने रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। 


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved