Post Views 241
May 25, 2024
लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू गया है।
लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 3 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। 3 पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा के के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं। लोकसभा की 543 सीटों में पांचवें फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 25 मई तक कुल 487 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आखिरी और सातवें फेज में 1 जून को 56 सीटों पर मतदान होगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved