For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169418363
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

Ajmer News:

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील 

अजमेर न्यूज़: आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।​ अजमेर के गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आज़ादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश को स्वाभिमान का पाठ पढ़ाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ओर उपमहापौर हेमंत सांखला ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में अपनी इच्छा अनुसार जीवन जी रहे हैं, यह इन महान पुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान का ही परिणाम है।​आज हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर है... महात्मा गांधी जी द्वारा चलाए गए आज़ादी के आंदोलन के बल पर ही आज हम इस लोकतांत्रिक युग में स्वतंत्रता से जी रहे हैं।बापू के दिए सिद्धांत—'बुरा न बोलो, बुरा न देखो और बुरा न सुनो'—को आज के परिपेक्ष्य में अपनाना बेहद ज़रूरी है। मानवता, आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाए रखने के लिए हमें बुराइयों का त्याग करना होगा, ताकि भारत पुनः एकजुट होकर विश्व गुरु बन सके और लोकतंत्र की पराकाष्ठा को प्राप्त करे। यही हमारी ओर से इन महान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।​वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश की अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए बापू और शास्त्री जी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के समय थे। ​महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शक हैं।

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई,

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, पुष्कर नगर परिषद के सभापति रोहन बाकोलिया, उपसभापति लक्ष्मी पाराशर, पार्षद पुष्कर नारायण भाटी, मोहित पाराशर, शंकर चौहान शंभू चौहान कमल रामवत, वेद प्रकाश पालरिया  धर्मेंद्र नागोरा, नरेंद्र कलेक्टर, घनश्याम भाटी मुकेश कुमावत, मुकेश सोनी कार्यक्रम में रहे मौजूद, इस दौरान पुष्कर के एसडीएम गुरु प्रसाद तंवर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई पुष्कर नगर परिषद के सभापति रोहन बाकोलिया ने कार्यक्रम में बताया कि गांधी जी की मूर्ति उन्हें पता लगा की खंडित है जल्द ही नई मूर्ति गांधी जी की लगवाई जाएगी और इस पार्क का भी विकास किया जाएगा, पार्षद मुकेश कुमावत  ने बताया कि आज सभी ने पुष्कर को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली है तभी गांधी जयंती मनाना साकार होगा, क्योंकि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को लेकर बहुत बड़ा काम किया था और यही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना है भारत एवं शहर गलिया कस्बे स्वच्छ रहे, मुकेश कुमावत्त ने बताया कि गांधी जी की खंडित मूर्ति को लेकर जल्दी नगर परिषद में एक प्रस्ताव लेकर नई मूर्ति स्थापित की जाएगी, jms the स्कूल की ओर से  छोटे-छोटे बच्चों को गांधी बनाकर बुरा ना देखो बुरा ना बोलो बुरा न कहो का गांधी जी का प्रतीकात्मक स्वरूप बना कर बच्चों को प्रस्तुत किया गया

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन  

अजमेर न्यूज़: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अजमेर में श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। पिछले 23 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही यह वाहन रैली इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एच.के.एच. (HKH) पब्लिक स्कूल से हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अजमेर नगर निगम महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बृजेश माथुर और वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर भी मौजूद रहे। एच.के.एच. पब्लिक स्कूल से शुरू होकर यह रैली वैशाली नगर, शांतिपुरा, चौपाटी और जवाहर रंगमंच होते हुए कायस्थ भवन पहुँची, जहाँ कायस्थ सभा अजमेर द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया। ​पूरे मार्ग में विभिन्न वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों और कायस्थ समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का भव्य अभिनंदन किया गया। श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति के महेंद्र स्वरूप माथुर ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा यह 24वीं वाहन रैली 2 अक्टूबर को निकाली गई है। हम लगातार 23 वर्षों से यह रैली निकालते आ रहे हैं।यह रैली एच.के.एच. पब्लिक स्कूल से शुरू होकर वैशाली नगर, शांतिपुरा, चौपाटी, जवाहर रंगमंच होती हुई कायस्थ भवन और अंत में शास्त्री नगर स्थित शास्त्री पार्क पहुँचकर एक सभा में परिवर्तित हुई। सभी चित्रांश बंधु बड़े हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाते हैं।मार्ग भ्रमण के बाद यह वाहन रैली शास्त्री नगर स्थित शास्त्री पार्क पहुँची, जहाँ यह एक जनसभा के रूप में संपन्न हुई। इस दौरान चित्रांश समाज के लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, सादगी और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।शास्त्री जी के सिद्धांतों और उनके योगदान को नमन करते हुए चित्रांश समाज ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई

अजमेर न्यूज़: अहिंसा के पुजारी हमारे राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पाराशर के नेतृत्व में  रामधाम के पास महात्मा गांधी सर्किल पर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजली दी।इस दौरान वरिष्ठ नेता दामोदर मुखिया,जगदीश कुर्डिया जय कुमार वाल्मीकि,शरद वैष्णव,गोपाल तिलानिया, मधुसूदन पाराशर, विजय मुखर्जी, सुरेश पाराशर, रविन्द्र नागौरा, आलोक भारद्वाज,विलायत अली, महेश नायक, विकास  मुखिया,पृथ्वीराज उदय, जितेन्द्र गहलोत,हुकमसिंह,सौरव त्रिपाठी,मदन सिंह, सोनू रावत, हेमंत गुर्जर, शुभम घारू, गोविंद घारू, कृष्णा घारू आदि मौजूद थे।

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

अजमेर न्यूज़: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के मौके पर आज गाँधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण ओर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया । साथ ही पूज्य बापू के स्वच्छता मिशन को सार्थक करते हुए श्रमदान किया और सफाई सैनिको के साथ मिलकर "स्वच्छ अजमेर -स्वस्थ अजमेर" का संकल्प दोहराया गया।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, उपमहापौर हेमंत सांखला सहित पार्षद गण, प्रशासनिक अधिकारी, निगम अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर अनामिका शर्मा ने शहरवासियों से आह्वान किया कि हमारा संकल्प -स्वच्छ अजमेर, स्वस्थ अजमेर हम सबका है संकल्प... आइये मिलाये हाथ से हाथ

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत।

अजमेर न्यूज़: अजमेर। डीआरएम ऑफिस के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 9वीं कक्षा के छात्र यश लहरिया की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गुणगुण और खुशी घायल हो गईं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार पूस की कोठी निवासी यश अपनी बीमार बहनों को मोटरसाइकिल से दवा दिलाने ले जा रहा था। इसी दौरान जागीर धर्मशाला के पास डंपर चालक वाहन को रिवर्स ले रहा था। आरोप है कि इसी दौरान डंपर की चपेट में मोटरसाइकिल आ गई और तीनों भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक के फरार होने की बात सामने आई है।यश के पिता मुकेश लहरिया ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि छह बच्चों में यश उनका इकलौता बेटा था। परिवार ने पुलिस से फरार चालक की तलाश कर मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, कृष्ण गंज थाने में मामला दर्ज

अजमेर न्यूज़: अजमेर। कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसका वर्ष 2020 में ब्यावर निवासी व्यक्ति से विवाह हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष से विवाद के बाद वह अजमेर स्थित अपने पीहर में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अजमेर निवासी दिलीप भाट से हुई। आरोप है कि दिलीप ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और तलाक लेने के लिए उसे पति से अलग होने के लिए तैयार किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया और करीब छह माह तक अपने घर में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी कथित तौर पर मुकर गया। विरोध करने पर मारपीट करने और पति व समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में आरोपी के भाई पर भी दुर्व्यवहार करने तथा कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर: न्यायालय के आदेश पर संपत्ति और बैंक खातों से कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अजमेर न्यूज़: अजमेर। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने संपत्ति और बैंक खातों से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में रूपकिशोर सक्सेना समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में परिवादिया मिनाली सक्सेना ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1, अजमेर के समक्ष परिवाद पेश किया था। परिवाद के अनुसार, उनकी माता के निधन के बाद उनकी संपत्ति और बैंक खातों में दर्ज नॉमिनी तथा कानूनी वारिसों के अधिकारों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। परिवादिया ने आरोप लगाया कि माता की मृत्यु के बाद संपत्ति एवं बैंक खातों से संबंधित अधिकारों में कथित रूप से हेरफेर किया गया तथा उनके हिस्से की राशि को लेकर धोखाधड़ी की गई।परिवादिया के अनुसार, इस संबंध में पहले सिविल लाइंस और कोतवाली थाना पुलिस को शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय ने BNSS की धारा 175(3) के तहत कोतवाली थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यायालय ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा परिवादिया को FIR की प्रति नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: पुष्कर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम होकरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर खेतों और बोरवेलों पर बड़ी चोरी की वारदात

अजमेर न्यूज़: ​पुष्कर में पुष्कर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम होकरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर खेतों और बोरवेलों पर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कृषि क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए लगभग 12 से 13 मीटर कॉपर केबल सहित कई अन्य उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है। ​प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना की आहट शुक्रवार सुबह तब लगी जब किसान अपने खेतों पर पहुँचे। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गाँव के खेतों में बने बोरवेल मशीन में लगी कीमती कॉपर केबल काट ली। केवल कॉपर केबल ही नहीं, बदमाशों ने सोलर सेट, ट्रांसफॉर्मर के उपकरणों और बोरवेल मोटरों के साथ-साथ खेतों में खड़े ट्रैक्टरों की टंकियों में से डीजल भी चोरी कर लिया। ​पीड़ित किसानों ने दर्ज कराई शिकायत स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने एक साथ कई खेतों को निशाना बनाया। सुबह जब बोरवेल चलाने और खेती का काम शुरू करने किसान पहुँचे, तो कटे हुए तार और सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। किसानों का कहना है कि केबल और सोलर सिस्टम चोरी होने से उनकी सिंचाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे फसलों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। ​पुलिस कर रही मामले की जाँच घटना की सूचना तुरंत पुष्कर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और पुराने संदिग्धों के आधार पर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा। ​ग्रामीणों ने पुष्कर पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर नुकसान की भरपाई कराने की माँग की है

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, गांधी भवन में रामधुनी के साथ सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की दिलाई शपथ

अजमेर न्यूज़: अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री नगर स्थित श्री शास्त्री पार्क से हुई। यहां डॉ. राजकुमार जयपाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शास्त्री नगर विकास समिति की ओर से डॉ. राजकुमार जयपाल का माला एवं शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. जयपाल ने उपस्थित स्थानीय निवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी कांग्रेसजन गांधी भवन, मदार गेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में रामधुनी का आयोजन हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री केवल देश के महान नेता ही नहीं, बल्कि सादगी, त्याग, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के ऐसे आदर्श हैं, जिनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को अपने आचरण में उतारें तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें।उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

October 2, 2026

अजमेर न्यूज़: निःशुल्क विशाल ऑक्यूपेशनल थेरेपी कैंप में 200 से अधिक दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों ने लिया लाभ

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 2 अक्टूबर 2026 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा संचालित  अद्वैत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, पंचशील नगर, अजमेर में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क विशाल ऑक्यूपेशनल थेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अजमेर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 200 से अधिक दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं थेरेपिस्टों से परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर के मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. चरण सिंह जिलौवा रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि AVVNL के मुरारी लाल मीणा मुख्य इंजिनियर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. चरण सिंह जिलौवा, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. कुमुद शर्मा (दिल्ली-NCR), संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक एवं अतिरिक्त निदेशक श्री तरुण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. चरण सिंह जिलौवा ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों के विकास एवं उनकी कार्यात्मक क्षमताओं को बेहतर बनाने में विभिन्न प्रकार की थेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होने कहा कि आपसी तुलना करना बच्चों के विकास में बाधक होता है। अतः अभिभावकों को कभी भी दूसरों बच्चों से अपने बच्चों की तुलना नहीं करनी चाहिए। दिव्यांगता की जितनी जल्दी पहचान हो और उतनी ही जल्दी आवश्यक थेरेपी एवं हस्तक्षेप शुरू किया जाए, बच्चे के विकास एवं कार्यक्षमता पर दिव्यांगता के प्रभाव को कम करने में उतनी ही अधिक सहायता मिल सकती है। उन्होंने राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाएं बच्चों एवं अभिभावकों के लिए उपयोगी हैं। कैंप के दौरान दिल्ली-NCR की प्रसिद्ध ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. कुमुद शर्मा ने बच्चों का ऑक्यूपेशनल थेरेपी संबंधी आकलन कर अभिभावकों को दैनिक जीवन की गतिविधियों, हाथों की कार्यक्षमता, लिखने-पकड़ने, बैठने, संतुलन, समन्वय एवं स्वतंत्रता बढ़ाने से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कैंप में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वंदना सिंह, डॉ. समीक्षा राठौड़, डॉ. कृष्ण कुमार बाकोलिया, डॉ. गुलनाज बानो, डॉ. हर्ष माथुर, साइक्लोजिस्ट युक्ता दवे एवं आरती सिंह तथा स्पीच थेरेपिस्ट शानू कंवरिया एवं मंजु शर्मा शामिल रहे। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार परामर्श, आकलन एवं आगे की थेरेपी के लिए मार्गदर्शन दिया गया। संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को अक्सर सही जानकारी एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, ताकि बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श मिल सके। संस्था के निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान, उचित आकलन, प्रारंभिक हस्तक्षेप, नियमित थेरेपी एवं अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बच्चे की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए समय पर शुरू किया गया हस्तक्षेप उसके दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्रता एवं बेहतर सहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कैंप में सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, विकासात्मक विलंब, बोलने एवं संवाद से संबंधित कठिनाइयों, चलने-फिरने एवं शारीरिक गतिविधियों में परेशानी, व्यवहार संबंधी समस्याओं तथा दैनिक जीवन की गतिविधियों में कठिनाई वाले बच्चों एवं अन्य दिव्यांग बच्चों को विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं। अभिभावकों को बच्चों की नियमित थेरेपी एवं घर पर किए जा सकने वाले अभ्यासों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के खेरुनिशा शेख, विपुल कवरिया, राजकुमार सुनारीवाल ईश्वर शर्मा सहित, संस्था द्वारा संचालित उम्मीद सेंटर पुष्कर, अद्वैत अर्ली इंटेर्वेंशन सेंटर अजमेर, सीबीआर अजमेर और पुष्कर टीम , समावेश रथ और आरोग्य सारथी (थेरपी ऑन व्हील) कार्यक्रम की टीम ने भाग लिया

October 1, 2026

अजमेर न्यूज़: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित। 

अजमेर न्यूज़: मंडल के विभिन्न विभागों के सहयोग और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पर्यावरण व गृह व्यवस्था) श्री मनोज मीणा के निर्देशन में मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित मंडल के समस्त अधिकारियों एवं  लगभग 500 अधिकारियों/कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।श्रमदान हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थान निर्धारित किए गए थे, जिनमें गार्डन एरिया, पार्किंग, अकाउंट्स सेक्शन और सर्कुलेटिंग एरिया, बास्केटबॉल एवं आसपास का क्षेत्र, कैंटीन क्षेत्र, हेरिटेज इंजिन एरिया एवं सर्कुलेटिंग एरिया, आरओ प्लांट क्षेत्र, कैंटीन क्षेत्र, डीआरएम कार्यालय भवन व टीआरडी बिल्डिंग सब-स्टेशन एरिया शामिल रहे।इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामूहिक सहभागिता एवं स्वच्छ कार्यस्थल की भावना को बढ़ावा दिया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जूट बैग भी वितरित किए गए।  सम्पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण” का संदेश दिया गया तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त मंडल के ब्यावर, उदयपुर, फालना, भीलवाड़ा, डीजल शेड आबू रोड़, कोचिंग कॉम्प्लेक्स मदार, डूंगरपुर रेलवे कॉलोनी, टीआरडी कॉलोनी, मारवाड़ जंक्शन तथा आबू रोड रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों/रेलवे परिसरों में भी श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं।