Post Views 01
March 3, 2026
होली पर केसरगंज बाजे वाली गली में पंकज मोटर्स नामक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आग से दुकान में रखा बैटरी, बाइक रिपेयर का सामान जलकर हुआ राख, स्थानीय पार्षद भारती श्रीवास्तव सहित क्लॉक टावर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, एहतियातन पास के मकान को कराया गया खाली, कोई जनहानी नहीं
होली के दिन मंगलवार दोपहर केसरगंज स्थित बाजे वाली गली में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय पार्षद भारती श्रीवास्तव सहित क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पार्षद भारती श्रीवास्तव ने बताया कि केसरगंज महेश मिष्ठान के पास बाजे वाली गली में पंकज मोटर्स के नाम से टू व्हीलर रिपेयरिंग की एक शॉप थी जिसमें बैटरी टायर और तेल सहित ऑटोमोबाइल का सामान पड़ा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगा सामने आ रहा है।
टाटा पावर को सूचना दे दी गई इलाके की लाइट बंद कर दी गई है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। शुक्र है इस आग हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर दुकान के साथ वाले मकान को खाली कर लिया गया है। पूरी तरह आग बुझने के बाद आकलन किया जाएगा कि किस तरह का ओर कितना नुकसान हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved