Post Views 01
March 3, 2026
ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार पर बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई की हाजरी....
सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह आलेही की बारगाह में बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने हाज़री दी। जहा उन्होंने हज़रत ख्वाजा साहब के मज़ार मुबारक़ पर अक़ीदत की चादर और फूल भी पेश किए। मीडिया से खास बातचीत करते हुए सुचित्रा पिल्लई ने बताया कि ख्वाजा साहब की दरगाह बड़ी अज़मत और करामात वाली है। उन्हें ख्वाजा साहब के दरबार से बहुत कुछ अता किया गया। यही वजह है कि पुष्कर में शूटिंग से वक़्त मिलते ही दरगाह ज़ियारत करने आई है। सुचित्रा पिल्लई को दरबार मे ज़ियारत बॉलीवुड दुआग़ो व दरगाह के ख़ादिम सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने कराई और दरबार का तबर्रुल पेश किया।सुचित्रा पिल्लई ने बताया कि ख्वाजा साहब के दरबार मे उन्होंने सलमान खान के वालिद सलीम खान की सेहत्याबी और लंबी उम्र की दुआ मांगी है। इसी तरह सलीम खान की फैमिली और अस्मित पटेल,ज़रीना वहाब की तरफ से भी दरबार मे हाज़री लगाई है। सुचित्रा पिल्लई ने फ़िल्म ' दिल चाहता है,फैशन,लागा चुनरी में दाग, के अलावा टीवी सीरियल्स 'बेइंतेहा, एक श्रंगार स्वाभिमान, बेताल जैसे ड्रामा शो में भी काम किया है। इसी तरह उनकी फिल्म 'पल भर के लिए' भी आने वाली जिसमे सामी खैर,विक्रम भट्ट भी शामिल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved