October 20, 2026
अजमेर न्यूज़: इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड हासिल राजस्थान शाहपुरा के मशहूर बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान डिप्टी चेयरमैन बनने पर अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना अदा करने पहुंचे । जहां उन्होंने अपनी फैमिली के साथ सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी। बता दे कि उन्हें 'जयपुर जीवन जागृति सेवा संस्थान' के ज़रिए एक वर्चुअल प्रोग्राम में इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड 2026 से नवाजा जा चुका है। मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर शाहपुरा मकामी काउंसलर डिप्टी चेयरमैन डॉ. मोहम्मद इशाक को ये ऐजाज़ उन्हें फन,सकाफति और समाजी ख़िदमात के तौर पर दिया गया था। डॉ. मोहम्मद इशाक खान ने अपने फन से जुड़े दाढ़ी और मूंछ के ज़रिए कई अवार्ड हासिल कर शाहपुरा का नाम पूरे मुल्कभर में रोशन किया है। जिसमें मकामी सतह से लेकर नेशनल लेवल तक और हाल ही में बेनुल अक़्वामी पुष्कर फेयर में मुनाकीदा मूंछो के मुकाबला में अव्वल मकाम हासिल किया था। इसके अलावा डॉक्टर इशाक खान भारत में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड स्टाईल को लाने वाले पहले शख्स है, इसके बाद ही भारत में होने वाले सभी मुक़ाबले में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड की अलग केटेगरी का आगाज़ हुआ है। गुजिश्ता साल ही दाढ़ी ओर मूंछ के साथ राजस्थानी आर्ट्स कल्चर और सकाफत को आगे बढ़ाने और नए फनकारों को आगे लाने के लिए शाहपुरा बियर्ड क्लब की इस्टैब्लिशमेंट की गई । इन्होंने बॉलीवुड की सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में छोटा सा ग्रुप रोल भी किया था। डॉक्टर इशाक खान शाहपुरा म्युनिसिपेलिटी में लगातार 15 सालो से काउंसलर रहकर समाजी ख़िदमात भी अंजाम दे रहे है। ऐसे में अब इशाक खान शाहपुरा शहर में डिप्टी चेयरमैन भी बन गए है। बता दे कि शाहपुरा में 45 साल बाद कोई मुस्लिम डिप्टी चेयरमैन बना है जिसका शुकराना अदा करने वो अपनी फैमिली के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे है।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर, 18 अक्टूबर 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा संचालित अदेत सेंटर, पंचशील में गूंज गरबा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ज्योत्स्ना रंगा, मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती दर्शना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सहित अन्य अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप रांका (महाराजा ट्रेड लिंक), श्रीमती अनिता रांका (समाजसेविका), श्रीमती मोनिका डीडवानियां (अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन), एडवोकेट श्री संदीप यादव, श्री विकास गुप्ता (समाजसेवी), श्रीमती रचना गुप्ता (समाजसेविका), हेमा बहन , श्री राकेश कुमार कौशिक तथा श्रीमती क्षमा आर. कौशिक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दिव्यांग बच्चों की सामाजिक भागीदारी मानवता की सराहनीय पहल : डॉ. रंगा मुख्य अतिथि डॉ. ज्योत्स्ना रंगा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों को शामिल कर उनकी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करना मानवता की एक सराहनीय पहल है। दिव्यांग बच्चों को गरबा करते हुए देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिव्यांग बच्चों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास का प्रयास संस्था के निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा दिव्यांग बच्चों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से गूंज गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। गरबा नृत्य एवं वेशभूषा प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महोत्सव का मुख्य आकर्षण गरबा नृत्य एवं वेशभूषा प्रतियोगिताएँ रहीं। उत्कृष्ट गरबा नृत्य एवं सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। गूंज गरबा महोत्सव में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की ओर से श्रीमती मिनाली सक्सेना, श्री शोभा शर्मा एवं श्रीमती सुधा जी सहित सहयोगकर्ताओं ने पुरस्कार उपलब्ध करवाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार प्राप्त करने पर बच्चों में विशेष उमंग और खुशी देखने को मिली। अतिथियों का किया सम्मान कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। गूंज गरबा महोत्सव ने यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है। उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग मिलने पर दिव्यांग बच्चे भी अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर। अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। ब्लू ओशन इवेंट्स एवं आर्य हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चंकी पांडे को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।कार्यक्रम के दौरान चंकी पांडे ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए अपने लोकप्रिय और चर्चित डायलॉगों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर आते ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल तालियों तथा उत्साह से गूंज उठा। राजस्थान के मशहूर एंकर शादीवालाहोस्ट कुणाल के साथ चंकी पांडे ने अपने चाहने वालो के साथ स्टेज पे डांडिया खेला और अजमेर के इन्फ्लूएंसर को समानित किया फिल्मी अंदाज, हास्य और मनोरंजन से भरपूर इस प्रस्तुति ने डांडिया महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। चंकी पांडे की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। नवरात्रि के रंग, संगीत और डांडिया की उमंग के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने अजमेर में उत्सव के माहौल को यादगार बना दिया।ब्लू ओशन इवेंट्स एवं आर्य हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने शहरवासियों को मनोरंजन और उत्सव का एक शानदार अवसर प्रदान किया।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर। अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। ब्लू ओशन इवेंट्स एवं आर्य हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चंकी पांडे को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।कार्यक्रम के दौरान चंकी पांडे ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए अपने लोकप्रिय और चर्चित डायलॉगों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर आते ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल तालियों तथा उत्साह से गूंज उठा। राजस्थान के मशहूर एंकर शादीवालाहोस्ट कुणाल के साथ चंकी पांडे ने अपने चाहने वालो के साथ स्टेज पे डांडिया खेला और अजमेर के इन्फ्लूएंसर को समानित किया फिल्मी अंदाज, हास्य और मनोरंजन से भरपूर इस प्रस्तुति ने डांडिया महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। चंकी पांडे की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। नवरात्रि के रंग, संगीत और डांडिया की उमंग के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने अजमेर में उत्सव के माहौल को यादगार बना दिया।ब्लू ओशन इवेंट्स एवं आर्य हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने शहरवासियों को मनोरंजन और उत्सव का एक शानदार अवसर प्रदान किया।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर। शहर के नाका मदार स्थित वार्ड 55 में गरबा रास का आयोजन उत्साह और भक्तिभाव के साथ जारी है। पिछले 9 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी कार्यक्रम में पहुंचे और मां दुर्गा की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वार्ड पार्षद विनोद आसनानी के प्रयासों से आयोजित इस गरबा रास में मां दुर्गा की भक्ति के साथ गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। गरबा की धुन पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आया।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर कार का धन्यवाद दिया। रेस्क्यू टीम में मोखम सिं बीती रात 14 वर्षीय बच्ची के गर्दन पर लिपटा हुआ था साइलेंट किलर जैसे ही सांप को देखा तो परिवार सहित स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। उसके बाद आलम खान ने दूरभाष के माध्यम से कोबरा टीम राजस्थान संस्थापक सुखदेव भट्ट से सम्पर्क कर सांप के बारे में जानकारी दी।सुखदेव भट्ट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो सांप बिस्तर में छुप कर बैठा हुआ था। जिसको बड़ी सावधानी पूर्वक पकड़ कर रेस्क्यू किया साथ ही भट्ट ने सांप के बारे में सभी लोगों जानकारी दी।भट्ट ने जानकारी में बताया कि इस बार अजमेर जिले में सर्प दंश से लगभग 1000 लोगो की मृत्यु हुई है उनमें से 500 से अधिक लोगों की मृत्यु का कारण यही सांप जिम्मेदार है। पिछली बार कोबरा टीम राजस्थान की ओर सर्प दंश के विषय में बताया गया आंकड़ा को राजस्थान सरकार को जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ओर चिकित्सा विभाग ने आम नागरिक की सुरक्षा को देखते हुए सभी 108 एंबुलेंस में एंटीवेनम की व्यवस्था कर दी है जिससे मरीज को प्रथमिक उपचार के साथ अस्पताल तक पहुंचने में मदद मिलेगी। कोबरा टीम राजस्थान संस्थापक सुखदेव भट्ट ने राजस्थान सरकार की ओर से चलाए गए अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सरह रावत भी शामिल रहे।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर के सेदरिया कट बाईपास हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मजदूरी से लौट रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासी जय सिंह रावत ने बताया कि इस कट पर आए दिन बड़ा खतरा बना रहता है। छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और महिलाएं रात को काम से लौटती हैं, जिन्हें सड़क पार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी हैं: सेदरिया कट पर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण किया जाए। प्लास्टिक के बजाय डामर के पक्के स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, क्योंकि प्लास्टिक के ब्रेकरों से सुरक्षा संभव नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे एक बार फिर हाईवे पर चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर पहुंची एसडीएम ओर पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ओर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: कल्याणीपुरा स्थित यह मंदिर प्राचीन धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा की गई थी। काली चट्टान पर स्थित होने के कारण यह मंदिर कालांतर में ‘काली चाट मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।मंदिर से जुड़ी जनश्रुति के अनुसार, एक बार एक चोर माता के मंदिर में चोरी करके भागने लगा, तो माता ने उसे वहीं पकड़ लिया। मान्यता है कि आज भी चट्टान पर चोर के पैरों के निशान तथा माता के घुटनों के निशान अंकित हैं, जिन्हें श्रद्धालु आस्था के साथ देखते हैं।अष्टमी पर 108 कन्याओं का पूजन एवं भोजन प्रसादी कराई गईमाँ काली मित्र मंडल की ओर से अष्टमी के पावन अवसर पर 108 कन्याओं का विधिवत पूजन किया
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: शहर के आगरा गेट स्थित बापू नगर इलाके में मारपीट और छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार केशव माहेश्वरी का आरोप है कि रजत चौधरी नाम के व्यक्ति ने उनकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।पीड़ित महागुरु मार्केटिंग के मालिक केशव माहेश्वरी के अनुसार, आरोपी रजत चौधरी के साथ 3-4 साल पुराना पैसों का विवाद चल रहा था। केशव का कहना है कि आरोपी ने उनके पैसे नहीं चुकाए थे, जिसके बदले उन्होंने आरोपी का कुछ सामान बेचकर अपना बकाया वसूला था। इसी बात को लेकर पिछले डेढ़ साल से आरोपी उन्हें परेशान कर रहा था। बीती रात आरोपी दुकान में घुसा, गाली-गलौज की और बाहर ले जाकर हाथापाई की। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने उनकी सोने की चैन भी तोड़ ली और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।पीड़ित केशव माहेश्वरी ने बताया कि रजत चौधरी नाम के शख्स ने कल मुझे जान से मारने की कोशिश की। पहले दुकान के अंदर आकर धमकी दी, फिर बाहर हाथा-पाई की। 3-4 साल पुराना पैसों का लेन-देन था... पिछले डेढ़ साल से यह परेशान कर रहा है। हमले में मेरी सोने की चैन तोड़कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज है। मैंने कोतवाली थाने में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: राजस्थान के अजमेर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। किशनपुरा गांव में नवरात्रि / माताजी के पूजन के दौरान अखंड दीपक की वजह से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित महिला को आनन-फानन में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना किशनपुरा गांव की है। स्थानीय सरपंच समुंदर सिंह के अनुसार, गांव के रहने वाले शैतान जी की पत्नी नर्मदा के घर में माता चावंडा की स्थापना की हुई है, जहां हर साल 9 दिन का धार्मिक कार्यक्रम और अखंड ज्योति का दीपक जलता है। पूजा स्थल पर दीपक के पास टंगी माताजी की बड़ी चुनरी में अचानक दीपक से आग लग गई। पास में ही थोड़ा तेल रखा हुआ था। महिला नर्मदा ने जैसे ही आग बुझाने और चुनरी को बचाने का प्रयास किया, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और उनके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों में आग पकड़ते ही महिला चिल्लाई, जिसके बाद आसपास के खेत/बाड़े में मौजूद परिजन भागकर पहुंचे और नर्मदा को अस्पताल लेकर आए।जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया है। शैतान जी कारीगरी/ठेकेदारी का काम करते हैं और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता के परिवार में उनके तीन छोटे बच्चे हैं और इस हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। डॉक्टर महिला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
October 19, 2026
अजमेर न्यूज़: अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जियारत की। इस दौरान उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने देश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। दरगाह में जियारत के दौरान उन्होंने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा भी बांधा। शाहनवाज हुसैन के दरगाह पहुंचने पर शेख दौलत चिश्ती शेख रमजान अली ने जियारत करवाई। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह को आस्था और कौमी एकता का प्रमुख केंद्र बताते हुए यहां दुआ करने की परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दरगाह में जियारत के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को गोली लगने की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने निशाना साधते हुए उन पर विदेशी ताकतों का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।शाहनवाज हुसैन की दरगाह यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था, देश में शांति और समृद्धि की कामना के साथ-साथ समसामयिक राजनीतिक मुद्दे भी चर्चा में रहे।
October 17, 2026
अजमेर न्यूज़: 17 अक्टूबर 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल (RMKM), चाचियावास द्वारा संचालित रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत नवनिर्वाचित बकरी पालन परिवारों के लिए संस्था कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य चयनित परिवारों को बकरी पालन की उचित विधियों, देखभाल एवं प्रबंधन की जानकारी प्रदान कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक आजीविका श्री नानूलाल प्रजापति ने संस्था के कार्यों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, सहायक निदेशक आजीविका श्री सत्तार मोहम्मद ने बकरी पालन के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बकरियों के उचित रखरखाव, देखभाल एवं पालन-पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में आजीविका समन्वयक अनिता चौहान एवं आजीविका परामर्शकर्ता अंशु यादव ने प्रशिक्षण के संचालन में सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही नेमीचंद वैष्णव, दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मण सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस प्रशिक्षण में पदमपुरा, चाचियावास, भवानीखेड़ा, अरड़का, बबायचा एवं कायमपुरा गांवों से आईं कुल 30 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से भवानीखेड़ा गांव स्थित बकरी पालन फार्म हाउस का भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान महिलाओं को बकरी पालन की व्यवहारिक गतिविधियों को समझने और उनसे सीखने का अवसर मिला। यह प्रशिक्षण रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित परिवारों को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने तथा बकरी पालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।