For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170019163
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

Ajmer News:

October 9, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन,

अजमेर न्यूज़: अजमेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज तथा इससे संबद्ध सेटेलाइट और जनाना अस्पताल में कार्यरत नर्सेज कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया को ज्ञापन सौंपा है।   ​कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 6 महीनों से एम्पलाई आईडी (Employee ID) न बनने के कारण राजमेस (RajMES) और एनएचएम (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। आगामी दीपावली के बड़े त्योहार से ठीक पहले वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।   ​कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण बीते छह महीनों से उनकी एम्पलाई आईडी जारी नहीं की गई है, जिससे उनका वेतन अटका हुआ है।   ​वेतन के अलावा, महिला कर्मचारियों के लिए बाल देखभाल अवकाश (CCL) में अनावश्यक कटौती करने और समय पर छुट्टियां न देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही, कर्मचारियों का पीएल सरेंडर (PL Surrender) भुगतान पिछले छह महीने से एक साल तक से अटका हुआ है। वर्दी भत्ता, वेतन विसंगतियां और समय पर एसीपी (ACP) न लगना जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।   ​अस्पताल प्रशासन को पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।   ​राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला शाखा अजमेर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,  ​गंगाशरण जाटव ने बताया कि  JLN मेडिकल कॉलेज, सेटेलाइट और जनाना अस्पताल में राजमेस और NHM के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों की लगभग 6 माह से एम्पलाई आईडी नहीं बनी है, जिससे उनका वेतन आहरित नहीं हो पा रहा है। हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दीपावली आने वाला है और कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा है। इसके अलावा, हमारी महिला कार्मिकों को सीसीएल (CCL) में अनावश्यक कटौती का सामना करना पड़ रहा है, पीएल सरेंडर के पैसे रुके पड़े हैं, वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो रही हैं और एसीपी टाइम पर नहीं लग रही है। आज हमने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया को ज्ञापन दिया है। यदि हमारी मांगें अतिशीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो नर्सेज एसोसिएशन ईंट से ईंट बजा देगी और गेट मीटिंग व कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होगी।जिसकी  पूरी जिम्मेदारी चिकित्सालय प्रशासन की होगी।  

October 9, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद

अजमेर न्यूज़: अजमेर। अजमेर में देर रात कॉलेज प्रोफेसर को बस स्टैंड से घर छोड़ने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट करने के मामले में सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रोफेसर से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सदर कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रीजनल कॉलेज के प्रोफेसर वेद प्रकाश आचार्य भीलवाड़ा से अजमेर लौटे थे। देर रात करीब एक बजे बस स्टैंड पर उतरने के बाद वे ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 युवक उनके पास पहुंचे और रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उन्हें स्टेशन छोड़ने का भरोसा दिलाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद कचहरी रोड स्थित डीआरएम ऑफिस के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे करीब दो हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पटेल स्टेडियम के बाहर घूम रहे संदिग्ध अब्दुल सलीम उर्फ शाहरुख, निवासी इंदिरा कॉलोनी, अजमेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उसके साथियों की पहचान कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सके।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी

अजमेर न्यूज़: दिनांक 8 अक्टूबर 2026 : माननीय राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी के साथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के राष्ट्रीय सचिव श्री मनीष शर्मा, राज्य समन्वयक सुनंद सिंह, कोऑर्डिनेटर मांगीलाल तथा जे आर सी की साझेदार संस्था राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति के साथ एक अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक भेंट वार्ता हुई। वार्ता में बाल विवाह मुक्त राजस्थान के संकल्प और इस अभियान को मजबूत बनाने में विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सभी विधायकों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान को आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष जी से अनुरोध किया गया कि बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को राजस्थान विधानसभा के एजेंडे में शामिल कर, इस विषय पर व्यापक चर्चा एवं आवश्यक कार्रवाई को प्रोत्साहित किया जाए। माननीय अध्यक्ष जी ने JRC तथा RMKM द्वारा ग्राम स्तर से वैश्विक स्तर तक किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बाल विवाह समाप्त करने के साझा प्रयासों को सराहा।  इस अवसर पर अधयक्ष श्री देवनानी जी को 27 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित “बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। माननीय अध्यक्ष जी ने अभियान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 6 अक्टूबर। उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के प्रावधानों के तहत जिले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक नियंत्रक अजमेर श्रीमती भावना दयाल के नेतृत्व में टीम द्वारा सुरेंद्र डेयरी, नटराज फूड प्रोडक्ट, बालाजी फ्लोर मिल तथा गुरुकुल फूड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों व औद्योगिक इकाइयों में प्रयुक्त माप-तौल उपकरणों और पैकबंद वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।  जांच के दौरान कुछ प्रकरणों में पैक्ड कमोडिटीज (पैकबंद वस्तुओं) पर निर्धारित घोषणाएं और अनिवार्य जानकारियां नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं। माप-तौल एवं पैकेजिग से संबंधित इन अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार चालान बनाए गए।इस कार्यवाही के तहत मंगलवार को कुल 20 हजार रुपये के चालान बनाकर राशि जमा करवाने की प्रक्रिया संपादित की गई। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नियमों का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन 

अजमेर न्यूज़:   एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में दिनांक 6 अक्टूबर, 2026 को जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में  प्राचार्य डॉ॰ अनिल सामरिया के दिशा निर्देशन में महात्मा गांधी परिसंवाद का आयोजन किया गया।  अतिथि वक्ता डॉ. अनंत भटनागर , प्राचार्य श्रमजीवी कॉलेज व निर्देशक टर्निंग प्वाइंट स्कूल थे।उन्होंने गांधीजी के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला जैसे कि गांधीजी ने अफ्रीका में,  विशेष परिस्थितियों में स्वयं अपनी पत्नी कस्तूरबा का प्रसव कराया था।छात्रसंघ की साहित्यिक व सांस्कृतिक सलाहकार, सीनियर प्रोफेसर डॉ. महिमा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सुंदर संगीतमय संयोजन किया। एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष डॉ॰ विकास सक्सेना ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी से स्वच्छता की प्रेरणा लेने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।पीजी डॉक्टर शिंभू ने गांधीजी के सुंदर भजन की सुरमयी प्रस्तुति दी।इस अवसर पर सीनियर प्रोफेसर डॉ. रंजना बड़जात्या, डॉ. सुशीला शेखावत आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में एमबीबीएस विद्यार्थियों के अतिरिक्त रेसिडेंट डॉक्टर्स डॉ. उलमा, डॉ. कुंदन, डॉ. खुशबू , डॉ. प्रदीप, डॉ. आशीष, डॉ. सुरभि , डॉ. ज्योति, डॉ. प्रियंका आदि भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का सुगठित संचालन डॉ. खुशबू और डॉ सुरभि ने किय

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 6 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को रामभवन तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जवाहर रंगमंच से ममता स्वीट्स तक सड़क निर्माण कार्य तथा जवाहर नगर मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। दोनों कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों सहित आसपास की कॉलोनियों के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने जवाहर रंगमंच से ममता स्वीट्स तक 62.01 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य तथा जवाहर नगर में 46.21 लाख रुपये की लागत से मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शुरू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि मंगलवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र में एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया गया है। सुबह वार्ड संख्या 4 स्थित संत कंवर राम कॉलोनी में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के सड़क कार्य शुरू किए गए तथा शाम को जवाहर नगर क्षेत्र में भी सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार से जो भी आवश्यकताएं हों, उनके लिए प्रयास होंगे। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। अजमेर के विकास एवं विस्तार को गति देने के लिए प्रत्येक वार्ड का सुनियोजित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास की रफ्तार तेज करने के लिए पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य प्रगतिरत हैं। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही जयपुर रोड पर नया जीएसएस का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी प्रकार वरुण सागर एवं चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी शीघ्र पूरा होगा। इससे आनासागर के साथ इन दोनों जलाशयों पर भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अजमेर को आधुनिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद अजमेर में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा अनेक कार्य दीपावली तक पूरे हो जाएंगे। अजमेर प्रवेश द्वार, अशोक उद्यान से अम्बेडकर सर्किल तक सौन्दर्यीकरण तथा विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण सहित अनेक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि तारागढ़ के विकास के लिए भी कार्य शुरू किए जाएंगे और इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। अजमेर शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाकर समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा, उप महापौर श्री हेमंत सांखला, पार्षद श्रीमती नलिनी शर्मा, श्री अनीश मोयल, श्री उदयवीर सिंह राठौड़, श्री गंगाराम सैनी, अनुश्री, मंडल अध्यक्ष श्री रचित कच्छावा, श्री राजेंद्र राठौड़, श्री अजय नरूका सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अजमेर न्यूज़: अजमेर। शहर में भागचन्द जी की कोठी स्थित मेरवाड़ा एस्टेट को लेकर विवाद सामने आया है। होटल एवं विवाह समारोह संचालक सतीश अरोड़ा ने पुलिस अधीक्षक अजमेर को शिकायत देकर सोगानी परिवार के तीन लोगों पर झूठी शिकायत के जरिए उन्हें थाने बुलवाने और पीछे से उनके कार्यालय पर कब्जा करने तथा बेदखल करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं।शिकायत के अनुसार सतीश अरोड़ा पिछले करीब 16 वर्षों से भागचन्द जी की कोठी में होटल एवं विवाह समारोह का संचालन कर रहे हैं। उनका दावा है कि वर्ष 2012 में उन्होंने संस्थान को विकसित करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि लगाई और परिसर के नवीनीकरण, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था तथा रेस्टोरेंट और कैटरिंग से जुड़े संसाधनों पर खर्च किया।सतीश अरोड़ा का आरोप है कि उन्हें संस्थान में 20 प्रतिशत शेयरधारक बनाए जाने का समझौता हुआ था। वर्ष 2015 में सोगानी बंधुओं के प्रस्ताव पर उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा देकर विवाह समारोह का काम अपने संस्थान अरोड़ा वेडिंग प्लानर के माध्यम से शुरू किया, जबकि उनका 20 प्रतिशत शेयर बना रहा।शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसी दौरान परिसर में उन्हें कार्यालय और निवास की सुविधा भी दी गई थी, जिसका वे लंबे समय से उपयोग कर रहे हैं। साथ ही परिसर में गुरुद्वारे का संचालन भी किया जा रहा है, जहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन और अखंड पाठ होते हैं।शिकायत में 6 अक्टूबर की घटना का भी जिक्र किया गया है। सतीश अरोड़ा के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे गंज थाना पुलिसकर्मी उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें सीआई के बुलाने की जानकारी दी। इसके बाद वे स्वयं थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां उन्हें बताया गया कि सोगानी परिवार की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दी गई है और परिसर में पंजाब से असामाजिक तत्व बुलाकर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है।सतीश अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि उनके अनुसार अखंड पाठ के लिए आए लोग राजस्थान के ही ग्रंथी हैं और गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। उनका आरोप है कि उन्हें अखंड पाठ बंद करवाने और वहां आए लोगों को वापस भेजने के लिए दबाव बनाया गया तथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई।इसी दौरान, शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय सोगानी, विजय सोगानी और विनित सोगानी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर उनके कार्यालय के बाहर बांस की बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया। आरोप है कि कार्यालय पर लगा ‘अरोड़ा वेडिंग प्लानर’ का बोर्ड भी हटाकर वहां ‘मेंटेनेंस स्टोर’ का बोर्ड लगा दिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाह समारोह में उपयोग होने वाले वीआईपी लाउंज को उठाकर कार्यालय के सामने रख दिया गया, जिससे कार्यालय का रास्ता अवरुद्ध हो गया और कार्यालय में काम करना मुश्किल हो गया।सतीश अरोड़ा का आरोप है कि जब उन्हें कार्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में गिरफ्तारी के डर से उन्होंने अखंड पाठ पूरा होने के बाद बाहर से आए पाठियों को वापस भेजने के संबंध में लिखित में देने के बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया।अब सतीश अरोड़ा ने पुलिस अधीक्षक अजमेर से पूरे मामले की जांच कर विनय सोगानी, विजय सोगानी और विनित सोगानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, साथ ही उनके खिलाफ दी गई कथित झूठी शिकायत की भी जांच करने की मांग की है।शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें आज तक विपक्षी पक्ष की ओर से किसी नोटिस की जानकारी नहीं मिली। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अजमेर न्यूज़: ​अजमेर। शहर में बेलगाम होते गुस्से और घटते धैर्य ने आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अजमेर के केसरगंज और आदर्श नगर थाना क्षेत्रों में सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि कैसे सड़क पर होने वाली एक मामूली सी कहासुनी देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल रही है। सरेराह हुई इन वारदातों के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। ​घटना 1: केसरगंज में छोटी सी बात पर खूनी झड़प ​केसरगंज के व्यस्त बाजार क्षेत्र में वाहनों के आगे निकलने और साइड देने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में मामूली तू-तू-मैं-मैं हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राहगीरों को भी जान बचाकर हटना पड़ा। ​घटना 2: आदर्श नगर में बीच सड़क गुंडागर्दी ​दूसरी घटना आदर्श नगर क्षेत्र में घटी, जहां छेड़खानी करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। दबंगों ने बीच सड़क पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस गुंडागर्दी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। ​आमजन की सुरक्षा पर खड़े होते प्रमुख सवाल ​पुलिस गश्त पर सवाल: व्यस्त बाजारों और रिहायशी इलाकों में नियमित पुलिस गश्त की कमी के चलते असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। ​कानून का खौफ खत्म: सरेराह मारपीट और गुंडागर्दी करने वालों में पुलिस कार्रवाई का जरा भी डर नजर नहीं आ रहा है। ​रोड रेज का बढ़ता ट्रेंड: सहनशीलता की कमी और बात-बात पर हिंसा पर आमादा होने की मानसिकता से आम राहगीरों की जान-माल जोखिम में पड़ रही है। ​पुलिस का पक्ष व आगे की कार्रवाई ​दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उपद्रवियों की पहचान की जा सके। ​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि केसरगंज और आदर्श नगर जैसे संवेदनशील व व्यस्त इलाकों में पुलिस पिकेट्स तैनात किए जाएं और नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार,

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की भ्रष्ट व जनविरोधी कार्यप्रणाली पर चौतरफा हमला बोलते हुए कहा है कि अजमेर की जनता और व्यापारियों पर थोपे गए घटिया 'रामसेतु' एलिवेटेड रोड के नाम पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। दिवाली का पावन त्यौहार सिर पर है, जो पूरे साल में स्थानीय व्यापारियों की आजीविका और कमाई का मुख्य सीजन होता है। ऐसे कमाई के मुख्य समय में ठीक दिवाली से पहले एलिवेटेड रोड की आरपीएससी वाली भुजा को बंद कर व्यापारियों के धंधे को पूरी तरह चौपट करना और आम जनता को भीषण ट्रैफिक जाम में धकेलना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय और प्रशासनिक तानाशाही की पराकाष्ठा है। ​अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल तथा उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने इस एलिवेटेड रोड के घटिया निर्माण, भारी भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों के खिलाफ पहले ही न्यायालय में प्रकरण दाखिल कर रखा है। अब प्रशासन की इस नई मनमानी और RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों व जनता को प्रताड़ित करने के खिलाफ पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल एवं उपाध्यक्ष विवेक पाराशर न्यायालय में जारी प्रकरण के अंतर्गत अविलंब एक नया प्रार्थना पत्र (Application) भी पेश करने जा रहे हैं, ताकि इस अंधी-बहरी सरकार और निरंकुश अफसरों को अदालत के कटघरे में खड़ा किया जा सके। ​प्रेस विज्ञप्ति में सीधा आरोप लगाया गया है कि करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में जगह-जगह दरारें, जानलेवा गड्ढे और डिजाइन की इतनी भारी त्रुटियां सामने आने के बावजूद आज तक एक भी दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होना यह साफ तौर पर उजागर करता है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। अफसरों और सत्ताधीशों को जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं है, केवल अपनी जेबें भरने का काम किया गया है और इसका खामियाजा अजमेर की जनता व खून-पसीने की कमाई करने वाले व्यापारी भुगत रहे हैं। ​कांग्रेस पार्टी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देती है कि वह इस प्रशासनिक अन्याय पर कतई चुप बैठने वाली नहीं है। यदि प्रशासन ने तुरंत होश में आकर आरपीएससी भुजा को चालू नहीं किया और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर अदालत तक ईंट से ईंट बजा देगी। इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, उपाध्यक्ष विवेक पाराशर एवं समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में उग्र जन-आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए अजमेर की सड़कों पर विशाल 'मशाल जुलूस' निकालेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला  प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की होगी।प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, उपाध्यक्ष विवेक पाराशर, प्रवक्ता शैलेश गुप्ता उपस्थित थे।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।  

अजमेर न्यूज़: ​देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 'सेवा से संकल्प' अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को एक 'विकसित भारत' बनाने के संकल्प को दोहराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस यानी 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा और 'सेवा यात्रा' का आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों के जरिए कृषि, उद्योग, युवा और महिला सशक्तिकरण जैसे तमाम क्षेत्रों में देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया है।  सेवा संकल्प अभियान के तहत अजमेर में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को विजय संकल्प सभा एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन पंचोली गार्डन रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने,भाजपा कार्यालय के पास, जयपुर रोड पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, सांसद एवं कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी,खेल प्रकोष्ठ के सत्प्रकाश यादव,मेयर अनामिका शर्मा, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत,शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित पार्टी के सभी विधायकगण जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा से संकल्प के आज के इस कार्यक्रम में, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के लगातार 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में... पिछले एक महीने में, 17 तारीख को उनके जन्मदिन से लेकर अब तक, भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से और सेवा यात्रा का आयोजन करके अपने संकल्प को प्रदर्शित किया है। इसमें भारत को एक सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने का—चाहे किसानी का क्षेत्र हो, उद्योग का क्षेत्र हो, युवाओं का क्षेत्र हो या महिलाओं का क्षेत्र हो... इस संकल्प के साथ 2047 में हम 'विकसित भारत' का निर्माण करें। आज प्रधानमंत्री जी का संबोधन हम सबने सुना है। 2047 के विकसित भारत का सपना तभी संभव होगा जब 140 करोड़ भारतवासी इसमें अपना-अपना योगदान देंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि 'विकसित भारत 2047' का विजन केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश के हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी और योगदान बेहद आवश्यक है। ​सेवा और संकल्प के इस अभियान के माध्यम से भाजपा देश के कोने-कोने तक विकास और जनसेवा का संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन।

अजमेर न्यूज़: अजमेर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य गैंगस्टर सचिन थापन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​सूत्रों के मुताबिक, सचिन थापन पिछले 3 दिनों से जेल में भूख हड़ताल पर था। लगातार अनशन के कारण उसकी शारीरिक हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया। ​गैंगस्टर सचिन थापन के अस्पताल पहुंचते ही पूरा JLN अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने अस्पताल के चारों तरफ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बना दिया है। ​अस्पताल के मुख्य दरवाजों से लेकर इमरजेंसी और वार्ड कॉरिडोर तक हथियारबंद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है और पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। ​तस्वीरें साफ़ बता रही हैं कि सुरक्षा के कितने कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने और हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड के कारण पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। डॉक्टरों की एक विशेष टीम सचिन थापन की सेहत पर लगातार नज़र बनाए हुए है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार डिहाइड्रेशन और कमजोरी के चलते उसकी हालत बिगड़ी थी। फिलहाल इलाज जारी है और जब तक डॉक्टर उसे फिट घोषित नहीं करते, वह इसी कड़ी सुरक्षा घेरे में अस्पताल में ही भर्ती रहेगा।

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार

अजमेर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला द्वारा बताया कि दिनांक 05.08. 2026 को मुस्तगीस महिपाल मांगलोदा पुत्र पोकरराम जाति जाट उम्र 34 साल निवासी जानवास तहसील जायल जिला नागौर हाल प्रहरी जिला केन्द्रीय काराग्रह अजमेर ने कार्यालय अधीक्षक, केन्द्रीय कारागृह, अजमेर के संदर्भित आदेश के सम्बन्ध में एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय कि पेश कि की "केन्द्रीय कारागृह के अधीनस्थ महिला बंदी सुधार गृह अजमेर में दिनांक 12.07.2026 को तत्कालीन कारागृह प्रभारी श्रीमती दिव्या चौधरी कारापाल तथा श्रीमती सोनिया चौधरी प्रहरी द्वारा उपस्थित कार्मिको के विरोध के बावजूद नियम विरूद्ध तथा अवैधानिक तरीके से दो महिला बंदी 01. दण्डित महिला बंदी किरण पत्नि देवेन्द्र निवासी नाहर बाबा का बाडिया, उदयगढ खेडा पुलिस थाना भिनाय जिला अजमेर 02. विचाराधीन बंदी सना पुत्री फिरोज अहमद निवासी कुचामनियो की गली गोडाबास मकराना पुलिस थाना मकराना जिला डीडवाना-कुचामन को अपने साथ कारागार से बाहर निकाल कर लेकर चली गयी। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 209/2026 धारा 260 (क), (ख), 61 (2) बीएनएस दिनांक 05.08.2026 पुलिस थाना सिविल लाईन जिला अजमेर पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रकरण के घटनाक्रम कि गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में तत्वरित अनुसंधान किया गया एंव घटनास्थल से संबधित तकनिकी व सीसीटीवी फुटेजो एंव आवश्यक साक्ष्यो का संकलन किया गया। प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यो व रिकॉर्ड का गहनता से विश्लेषण किया तो पाया कि प्रकरण में आरोपीया दिव्या चौधरी तत्कालिन जैलर महिला बंदी सुधार गृह द्वारा अपनी सहयोगी सोनिया को षडयंत्र में शामिल कर जैल के मेन गेट पर ड्युटी कर रही कार्मिको को डरा धमकाकर अपने पद का दुरूपयोग कर महिला बंदी सुधार गृह में आजीवन कारावास से दण्डित महिला बंदी किरण उर्फ सेठा व विचाराधीन बंदी सना को अवैध तरीके से महिला कारागृह से बाहर निकाल कर दिव्या चौधरी द्वारा अपने निजी हित के लिये एआरजी सिटी में निजी आवास पर ले जाने पर आरोपी दिव्या चौधरी के विरूद्ध जुर्म धारा 260 (ख), 132,61 (2) बीएनएस व 42 कारागार अधिनियम का प्रमाणित पाया गया। आरोपीया दिव्या चौधरी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मुख्यालय से गैर हाजिर हो गयी। जिस पर आरोपीया कि गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर टीम गठित कर हर सम्भावित स्थानो पर भिजवायी गयी। गठित टीम द्वारा साईबर तकनीकी के सहयोग से डाटा संकलन कर आरोपीया दिव्या चौधरी को दिनांक 06.10.2026 को कोटा जिले में आवासिय फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपीया से प्रकरण की घटना में सलिप्त अन्य व्यक्तियो के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान जारी है।