For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170045348
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

Ajmer News:

October 16, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​

अजमेर न्यूज़: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। खानपुरा रोड, सुभाष नगर के रहने वाले किशन लाल के साथ शातिर ठगों ने धोखाधड़ी कर ₹1,42,000 की रकम हड़प ली। पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर मिलने के बाद बीएनएस (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​अजमेर के रामगंज थाने में साइबर ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है।  रामगंज थाने के एएसआई बाबूलाल के अनुसार, दिनांक 10-10-2024 को CCTNS पोर्टल के माध्यम से SCRB जयपुर से एक जीरो नंबरी एफआईआर प्राप्त हुई। ​पीड़ित परिवादी किशन लाल (पुत्र नत्थू लाल), जो खानपुरा रोड, सुभाष नगर के निवासी हैं, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात ठगों ने उनके साथ 1 लाख 42 हजार रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी की है। ​जीरो नंबरी एफआईआर के आधार पर रामगंज थाना पुलिस ने ​मुकदमा नंबर: 358-59/2026 बीएनएस (BNS) की धारा 318(4) एवं 319(2) में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। ​पुलिस अब बैंक खातों, लेनदेन के विवरण और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अजमेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, ओटीपी (OTP) या संदिग्ध लिंक पर अपनी बैंक डिटेल्स साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

October 16, 2026

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

अजमेर न्यूज़: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां से नगदी व सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता चलने पर पीड़ित दुकानदार ने आदर्श नगर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों का पता लगाकर चोरी की इस वारदात का खुलासा करती है।

October 16, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

अजमेर न्यूज़: अजमेर। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला शाखा अजमेर की ओर से राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की लंबित वित्तीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ ने आरोप लगाया कि पिछले छह माह से कर्मचारियों और पेंशनर्स के विभिन्न भुगतान लंबित हैं, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। महासंघ ने दीपावली से पहले लंबित भुगतान जारी करने की मांग की। ज्ञापन में समर्पित अवकाश, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ, राज्य बीमा, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और पीएल के भुगतान से रोक हटाने, कोरोना काल के 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान करने तथा पेंशनर्स को 65 वर्ष की आयु से 5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, ठेका प्रथा बंद करने, RGHS योजना के नियमों का सरलीकरण करने और कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। महासंघ ने जुलाई 2026 से देय महंगाई भत्ते और वर्ष 2026 के बोनस की घोषणा एवं भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग करते हुए राज्य सरकार से कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में जल्द निर्णय लेने की अपील की।

October 16, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग

अजमेर न्यूज़: अजमेर। शहर में Blinkit कंपनी के लिए कार्यरत राइडर्स और डिलीवरी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा हुंकार बेरोजगार संविदा-निविदा कर्मचारी महासंघ, राजस्थान ने जिला कलेक्टर अजमेर को मांग-पत्र सौंपा है। संगठन ने राइडर्स और डिलीवरी वर्कर्स के सामने आ रही समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। संगठन की ओर से सौंपे गए मांग-पत्र में बताया गया कि अजमेर शहर सहित राजस्थान में Blinkit कंपनी के लिए हजारों युवा राइडर्स और डिलीवरी वर्कर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को काम के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। मांग-पत्र में प्रमुख रूप से सात मांगें उठाई गईं। पहली मांग: कर्मचारियों को समय पर उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पे-आउट में किसी प्रकार की कटौती या भुगतान संबंधी समस्या का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। दूसरी मांग: सभी राइडर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जाए। तीसरी मांग: त्योहारों पर कर्मचारियों को उचित बोनस, विशेष प्रोत्साहन राशि और नियमानुसार साप्ताहिक एवं वार्षिक अवकाश उपलब्ध कराया जाए। चौथी मांग: रात्रिकालीन कार्य के दौरान राइडर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। रात में डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के लिए हेलमेट, सेफ्टी उपकरण और सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। पांचवीं मांग: ऑर्डर आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए। ऑर्डर वितरण, इंसेंटिव और भुगतान से जुड़े नियम स्पष्ट किए जाएं, ताकि कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो। छठी मांग: कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। वेतन, इंसेंटिव, बीमा, अवकाश और ऑर्डर आवंटन से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। सातवीं मांग: महिला राइडर्स के लिए विशेष सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वच्छता, शौचालय, मातृत्व अवकाश और कार्यस्थल पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की कि Blinkit कंपनी और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि राइडर्स को सुरक्षित कार्य वातावरण मिल सके और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर युवा हुंकार बेरोजगार संविदा-निविदा कर्मचारी महासंघ, राजस्थान की ओर से अध्यक्ष मोहन चौधरी, उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा एवं संपत चौधरी, महासचिव कमल बेरवा, सचिव लक्ष्मी महावर, कार्यकारिणी सदस्य आशीष मिरासी, अरुण चौहान एवं यश शर्मा तथा युवा नेता नरेश चौधरी और शिवकांत शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि राइडर्स की समस्याओं का समाधान होने से न केवल कर्मचारियों का जीवन सुरक्षित होगा, बल्कि डिलीवरी सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित कंपनी इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं।

October 16, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल।

अजमेर न्यूज़: अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर अचानक प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान अस्पताल में प्रवेश कर रहा एक युवक इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। जानकारी के अनुसार, युवक अस्पताल के इमरजेंसी गेट से अंदर प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान गेट पर लगा प्लाईवुड की सीलिंग अचानक नीचे गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं और इमरजेंसी गेट पर मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर इस तरह की लापरवाही कैसे हुई? जहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते-जाते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर कैसे हो सकती है? फिलहाल, इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और गेट पर लगे छज्जे की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करवाता है या नहीं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

October 16, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण  

अजमेर न्यूज़: शुक्रवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुलाई गई कांग्रेस पार्षदों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 7 दिन पूर्व नगर निगम महापौर को दिए गए ज्ञापन और कानूनी नियमों के तहत विशेष साधारण सभा न बुलाए जाने पर कांग्रेस पार्षदों ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्षदों का कहना है कि वे अब नगर निगम आयुक्त से मिलकर नियमों के अनुसार विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग करेंगे और यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे अदालत का रुख करेंगे।  ​इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक से हुई बातचीत के हवाले से बताया गया कि एसपी ने मामले की जांच सीओ नॉर्थ को सौंप दी है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही सामने आ सकती है।  ​दूसरी ओर, भाजपा द्वारा की जा रही उपेक्षा के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने इस बार 20 अक्टूबर को गढ़वाल पैलेस में अलग से रावण दहन और दशहरा पर्व मनाने का फैसला किया है।   ​शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने बताया कि आज सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। 7 दिन पहले हमने महापौर को नगर निगम के नियमानुसार विशेष साधारण सभा बुलाने के लिए ज्ञापन दिया था। तय समय सीमा में सभा न बुलाए जाने पर अब हम सभी पार्षद नगर निगम आयुक्त के पास जाकर नियमानुसार कार्रवाई और सभा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं, अन्यथा हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।​इसके साथ ही, एसपी साहब ने हमें आश्वस्त किया है कि जांच सीओ नॉर्थ को सौंप दी गई है और जल्द ही इस पर अपडेट दिया जाएगा।   ​भाजपा के रवैये और उपेक्षा के विरोध में हमने यह निर्णय लिया है कि आगामी 20 तारीख को हमारी पार्षद और महापौर प्रत्याशी रहीं श्रीमती किरण गढ़वाल के साथ गढ़वाल पैलेस में अलग से रावण दहन किया जाएगा और वहीं दशहरा मनाया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों ने एक जुटता दिखाते हुए नगर निगम प्रशासन और सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विशेष साधारण सभा की मांग न मानने पर अदालत जाने की चेतावनी और अलग से रावण दहन का ऐलान अजमेर की स्थानीय राजनीति में नए गरमा-गर्मी के संकेत दे रहा है।

October 15, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका

अजमेर न्यूज़: अजमेर। अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु वार्ड स्थित आईसीयू में बने टॉयलेटों की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। अस्पताल में जहां नवजात और छोटे बच्चों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए भर्ती किया जाता है, वहीं आईसीयू से जुड़े टॉयलेटों में गंदगी की समस्या सामने आने से सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिशु आईसीयू ऐसा संवेदनशील स्थान है, जहां साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। यहां भर्ती होने वाले कई बच्चे पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में टॉयलेटों और आसपास के क्षेत्र में गंदगी रहने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस तरह के संवेदनशील वार्डों में नियमित सफाई, उचित रखरखाव और स्वच्छता के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन पहले ही अपने बच्चों की बीमारी को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रहती, तो उनकी चिंता और बढ़ जाती है। आईसीयू में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि नवजात शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और उन्हें संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। स्थानीय स्तर पर शिशु वार्ड में बच्चों की मौतों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। हालांकि, केवल टॉयलेटों में गंदगी को बच्चों की मौत का कारण मानने के लिए चिकित्सकीय जांच और आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। प्रत्येक मामले में बच्चे की बीमारी, उपचार और अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों की जांच के बाद ही मौत के कारण का निर्धारण किया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग इस मामले में अस्पताल प्रशासन को शिशु आईसीयू के टॉयलेटों की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराना चाहिए। नियमित सफाई, संक्रमण नियंत्रण के नियमों का पालन और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भर्ती बच्चों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देगा और शिशु आईसीयू की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाएगा। बच्चों के बेहतर उपचार के साथ-साथ उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी अस्पताल की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

October 15, 2026

अजमेर न्यूज़: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा..

अजमेर न्यूज़: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा मुनक्किद किया गया। दरगाह इलाका के अंदर कोट में मुल्क के नामवर उलेमा इकराम ने शिरकत की। जहां आशिका रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की कसीर तादाद देखी गई। इस जलसे में हर तरफ महरबा या मुस्तफा के नारे गूंज उठे, महफिल में नूरानी कैफियत तारी हो गई और नाते रसूल पर समाइन झूम उठे। मुल्क के मशहूर मौलाना सैयद अमिनुल कादरी के मुताबिक़ मुल्क के मौजूदा हालातों पर कुरान और हदीस पर बयान किया गया। उलेमा इकराम ने स्टेज से शरीयत पर अमल करने और तालीम हासिल करने पर जोर दिया। इस जलसे में खुसूसी पैग़ाम था कि सीरतुन्नबी पर अमल किया जाये और इंसानियत को अमली जामा पहनाया जायें। जलसे में नौजवानों की कसीर तादाद को तवज्जो देते हुए वालदेन की ख़िदमात और उनसे मोहब्बत के साथ पेश आने की नसीहत दी गई। उलेमा ने कहा कि नशे, जुआ ,सूद के साथ साथ झूठ,धोखा और फ़रेब से दूरी हर मुसलमान पर लाज़मी है। कुरान और हदीस पाक की तालीम ही नबी पाक से मोहब्बत के नजदीक कर देती है। इस लिए तालीम पर हर मुसलमान को खास तवज्जो देना चाहिए। 

October 15, 2026

अजमेर न्यूज़: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को

अजमेर न्यूज़: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के हजारों-लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि कई वर्षों बाद राजगढ़ धाम पर श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम होने जा रहा है क्योंकि शारदीय नवरात्रा का प्रसिद्ध मेला रविवार को होने जा रहा है। छठ मेले को लेकर मंदिर कमेटी व भक्त मण्ड़ल ने तैयारियाँ पूरी कर ली है। नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के हजारो लाखों श्रद्धालु धाम पर चल रही अखण्ड़ ज्योति के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धाम पर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियों कर रहे है। देश-प्रदेश के साथ राज्य के सीकर, झुंझुनु, जयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा के भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में अपने परिवार व रिश्तेदारांे के साथ धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ परसादी कर रहे हैं।  मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग दर्शन करने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।  छठ मेले में देश-प्रदेश के भक्तगण हजारों झण्डों को चक्की वाले बाबा के मुख्य मंदिर से सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते लाऐंगे। इस मेले की विशेषता यह है कि इस दिन सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यवस्थाओं को अंजाम देने हेतु धाम पर अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, कैलाश सेन, यश मारोठी, कमल, कन्हैयालाल, देवानन्द, मनोज मेहरा, सुनील, दीपक बसीटा, अमिताभ, राजकुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

October 15, 2026

अजमेर न्यूज़: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना

अजमेर न्यूज़: अजमेर। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 15 अक्टूबर को अजमेर पहुंचे। अजमेर पहुंचने के बाद वे जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को धार्मिक यात्रा के रूप में देखा जा रहा है।देश में लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और युवाओं के बढ़ते विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच अजमेर पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ा और संवेदनशील बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि पेपर लीक होना अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है और इसका स्थायी समाधान निकाला जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सम्मेद शिखरजी यात्रा और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के साथ सम्मेद शिखरजी के दर्शन करने जा रहे हैं। अजमेर उनका पुराना कार्यक्षेत्र रहा है, हालांकि जिम्मेदारियां बदलने की वजह से अब उनका यहाँ आना कम ही होता है।   देश भर में युवाओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले पर अपनी बेबाक राय रखते हुए उन्होंने माना कि यह विद्यार्थियों के लिए एक बहुत गंभीर और दुखद समस्या है।  पेपर आउट होना वास्तव में विद्यार्थी के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है, इसमें कोई दो राय नहीं है। मैंने विधानसभा में भी यह स्वीकार किया था कि मेरे मंत्री रहते हुए भी पेपर आउट हुए थे। मैं यह अभिमान नहीं करता कि मेरे समय पेपर लीक नहीं हुए। लेकिन यह सिलसिला लगातार चल रहा है। जो बच्चा गरीबी में पढ़ता है, मां-बाप पेट काटकर, मकान या जमीन गिरवी रखकर पढ़ाते हैं और फिर खबर आती है कि पेपर रद्द हो गया—उस बच्चे की पीड़ा को समझने का प्रयास करना चाहिए। इसका स्थायी हल निकालने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। केवल भाषण देने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के तरीकों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा और अराजकता से किसी का भला नहीं होने वाला।   ​राजनीति में हर किसी का अपना दृष्टिकोण होता है। लेकिन कानून-व्यवस्था तोड़कर या हिंसा फैलाकर अगर कोई सफलता पाई भी जाए, तो उससे जनता को कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से उठानी चाहिए। आपातकाल के दौरान भी जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतांत्रिक आंदोलन के जरिए युवाओं को जगाया था। अगर आपका विषय सही है तो उसे सही मंच और तरीके से उठाएं, हिंसा के रास्ते पर जाकर किसी मासूम बच्चे की जान दांव पर न लगाएं।  उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी से हटकर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढना होगा ताकि गरीब और मेहनती छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।  चुनाव जीतने के बाद एक जनप्रतिनिधि की क्या भूमिका होनी चाहिए और उसकी असली जिम्मेदारी किसके प्रति है? इस सवाल पर बोलते हुए उदयपुर के विधायक   ​गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मेरी तो यही मान्यता है कि हम सब जनता के प्रतिनिधि हैं। चुनाव जीतने के बाद मैं केवल बीजेपी का विधायक नहीं रहता, मैं उदयपुर की पूरी जनता का विधायक कहलाता हूँ। इसका मतलब यह है कि मुझे उस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए कार्य करना चाहिए। चाहे सही काम किसी का भी आए, उसे जरूर करना चाहिए और गलत काम आए तो अपने लोगों का भी नहीं करना चाहिए। कोई चले या न चले, मैं इस सिद्धांत पर चला हूँ और जब तक जिंदा हूँ, तब तक इसी पर चलूँगा। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका कर्तव्य पार्टी लाइन से ऊपर उठकर जनता के सही कार्यों को पूरा करना है, न कि गलत कामों को शह देना। अपने सिद्धांतों पर कायम रहने का यह संदेश जनप्रतिनिधियों के लिए एक बड़ा नज़ीर प्रस्तुत करता है।

October 15, 2026

अजमेर न्यूज़: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर

अजमेर न्यूज़: ​दशहरा पर्व को लेकर देशभर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विजयादशमी पर रावण दहन के लिए विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगरा फतेहपुर सीकरी से आए कारीगर पिछले कई दिनों से रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाने में जुटे हुए हैं।विजयादशमी पर्व को खास बनाने के लिए कारीगर पूरी लगन से दिन-रात काम कर रहे हैं। इस बार मैदान में मुख्य आकर्षण 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा, वहीं इसके साथ ही 50-50 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं। पुतले बनाने का काम पिछले 20-25 दिनों से लगातार जारी है। फतेहपुर सीकरी से आये कारीगर ​ज़ाहिद फारूकी ने बताया कि हम आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से आए हैं। हम तो बचपन से, अपने बड़े-पापा के साथ यहां आ रहे हैं। इस बार 65 फुट का रावण और 50-50 फुट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे हैं।हर बार की तरह इस बार भी असत्य पर सत्य की जीत ओर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा अजमेर नगर निगम के तत्वाधान में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी की गई है।रावण दहन से पूर्व राम रावण का युद्ध होगा।रावण दहन से पूर्व रावण का पुतला आंखें टिमटिएगा तलवार लहरायेगा इसके बाद राम द्वारा छोड़े गये अग्नि बाण से रावण जलकर राख हो जाएगा, यहां विशेष आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।दशहरा आने तक सारा काम पूरा हो जाएगा।कारीगरों के अनुसार, विजयादशमी से पहले सभी पुतले पूरी तरह तैयार होकर मैदान में खड़े कर दिए जाएंगे, ताकि दर्शक इस भव्य रावण दहन के गवाह बन सकें।

October 14, 2026

अजमेर न्यूज़: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च, 

अजमेर न्यूज़: अजमेर। नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर अजमेर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाले गए रूट मार्च में एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, के साथ सभी थानों के थाना अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। रूट मार्च पुरानी चौपाटी से शुरू होकर माकड़वाली चौराहे पर संपन्न हुआ। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि नवरात्रि उत्सव चल रहा है और आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रूट मार्च निकाला गया है। पुलिस ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ाई है