Post Views 01
January 10, 2026
अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत भगवान गंज में लुटेरी दुल्हन की करतूत का मामला सामने आया है। शादी के चंद दिनों बाद ही नई नवेली दुल्हन ससुराल से सोने चांदी के जेवरात लेकर अचानक फरार हो गई। पीड़ित ने दुल्हन पक्ष के 4 आरोपियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ओर पैसों की डिमांड करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दर्ज करवाई है। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगंज थाने के एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि भगवानगंज निवासी उमेश कुमार ने उपस्थित थाना होकर मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि अगस्त 2025 में बेटे की शादी के लिए परिचित ने संपर्क किया इसके बाद बात आगे बढ़ी और शादी की बात पक्की करने पर 1 लाख रुपए मांगे गए उस वक्त उन्होंने 60 हजार रुपए दे दिए इसके बाद बनारस की रहने वाली लड़की से उनका विवाह कर दिया। शादी के बाद चंद दिनों में ही उनकी मां ने घर के गहने बहू को संभला दिए और बहू सारे गहने लेकर गायब हो गई।
पीड़ित ने बताया कि अगस्त 2025 में उसका विवाह बनारस की रहने वाली सपना के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसकी मां के द्वारा सोने चांदी के जेवरात दुल्हन को दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी दुल्हन अपने पीहर हाथरस जाने के लिए जिद करने लगी फिर एक दिन अचानक दुल्हन सारे जेवरात लेकर घर से गायब हो गई। जिसका उन्होंने हाथरस तक पीछा भी किया था।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही दुल्हन को छुपा दिया गया। जब आरोपियों से जेवरात और पैसे वापस मांगे तो उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी गई।
पीड़ित की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन सहित 4 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved