For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180025595
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प

Post Views 01

November 28, 2026

समूह के मुखिया किसलेन संस्कृत के मर्मज्ञ विद्वान हैं और उन्होंने भारत व भारतीय संस्कृति पर गहरा शोध और स्वाध्याय किया है, जिससे उन्हें संस्कृत मंत्रों और परंपराओं की अच्छी समझ है।

तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प
​
​पुष्कर से बड़ी खबर है, जहां आध्यात्मिक यात्रा के उद्देश्य से 12 सदस्यीय रूसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल के मुखिया किसलेन के नेतृत्व में दल ने पुष्कर के प्रधान वराह घाट पर विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान किया जिसका उद्देश्य विश्व बंधुत्व, भाईचारे और विश्व शांति का संदेश देना था। जानकारी के अनुसार, यह दल भारत की आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने के भाव से पुष्कर आया है। वराह घाट पर करीब डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पहले देवी-देवताओं का पूजन, फिर हवन और उसके बाद पुष्कर राज की महाआरती आयोजित की गई। ​पंडित रवि शर्मा ने बताया गया है कि समूह के मुखिया किसलेन संस्कृत के मर्मज्ञ विद्वान हैं और उन्होंने भारत व भारतीय संस्कृति पर गहरा शोध और स्वाध्याय किया है, जिससे उन्हें संस्कृत मंत्रों और परंपराओं की अच्छी समझ है। यह दल इससे पहले भी दो बार पुष्कर की यात्रा कर चुका है और यहां हवन, यज्ञ व आरती के आयोजन कर चुका है, ताकि पुष्कर राज की महिमा दूर-दूर तक फैल सके। ​आस्था, संस्कृति और शोध के संगम से जुड़ा यह आयोजन पुष्कर की धार्मिक परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने की दिशा में खास माना जा रहा है।अनुष्ठान का संपादन पंडित रविकांत शर्मा, पंडित नवनीत गौड़, पंडित सूर्य प्रकाश तिवारी, पंडित राधेश्याम एवं पंडित शिवराज शर्मा ने वैदिक विधि-विधान के साथ करवाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved