For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179849790
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Post Views 01

November 27, 2026

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग पुष्कर के निवासी हैं और रिश्ते में काका-भतीजा थे

पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि काका-भतीजा शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी एक कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद पुष्कर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग पुष्कर के निवासी हैं और रिश्ते में काका-भतीजा थे। मृतकों की पहचान यश दगदी (पुत्र त्रिलोकचंद दगदी) और हुकमीचंद दगदी (पुत्र पूनमचंद दगदी) के रूप में हुई है।​दोनों किशनगढ़ में किसी परिचित के शादी समारोह में शामिल होकर जुपिटर स्कूटी से वापस पुष्कर लौट रहे थे। इसी दौरान कायड़ क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। ​परिजनों के मुताबिक, घटना से जुड़ी फुटेज में वाहन के नंबर समेत अन्य जानकारियां मौजूद हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे पुष्कर में मातम छाया हुआ है। परिचित ​पुष्कर निवासी हिमांशु कुमावत ने बताया कि यह पुष्कर निवासी हैं... शादी समारोह था वहां से अटेंड करके वापस घर आ रहे थे... स्विफ्ट डिजायर चालक ने लापरवाही से पीछे से टक्कर मारी जिससे दोनों की मृत्यु हो गई इस हादसे से पूरे पुष्कर में मातम छाया हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर घटना से जुड़े फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच में जुट गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved