For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179849042
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर ऊंची सड़क से बढ़ी परेशानी,हादसों का खतरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर ग्रामीण में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी प्रधान का चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं बीना मेघवंशी, 10 मत हासिल कर बनीं प्रधान | 

अजमेर न्यूज़: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

Post Views 01

November 27, 2026

पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।

पुष्कर रोड स्थित फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दुकानदार के मुताबिक, साउंड बॉक्स न बजने और पेमेंट कन्फर्म करने से पहले ही दोनों महिलाएं सामान लेकर वाहन से रवाना हो गईं। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।
​यह घटना 25 नवंबर की शाम करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच पुष्कर रोड पर फायसागर पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित ‘डिजाइनर कलेक्शन किड्स वेयर’ दुकान की है। दुकान संचालक प्रिंस ने बताया कि घटना के समय दुकान पर उनके दादाजी मिस्टर जेठा मौजूद थे। इसी दौरान दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और बच्चों के कपड़ों के दो पीस लिए, जिनकी कीमत 2,800 रुपये थी।
​प्रिंस के अनुसार, महिलाओं ने ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया। दुकान पर लगा साउंड बॉक्स न बजने के कारण दादाजी ने प्रिंस को फोन कर पेमेंट आने की पुष्टि करने के लिए कहा, क्योंकि भुगतान प्रिंस के फोन पर आता है। जब तक पेमेंट कन्फर्म हो पाता, उससे पहले ही एक महिला बाहर वाहन स्टार्ट कर तैयार खड़ी हो गई और दूसरी महिला रोकने के बावजूद स्क्रीनशॉट दिखाकर वहां से चली गई।
​सीसीटीवी फुटेज में उनके आने-जाने की तस्वीरें हैं; उनके वाहन पर आगे या पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी, न ही अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी।दोनों महिलाओं में से एक थोड़ी हेल्दी और दूसरी सामान्य/पतली कद-काठी की दिख रही थी। ​फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन आगे कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे मामलों में व्यापारियों को भुगतान की पुष्टि होने तक सतर्क रहने की जरूरत है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved