For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179848867
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर ऊंची सड़क से बढ़ी परेशानी,हादसों का खतरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर ग्रामीण में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी प्रधान का चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं बीना मेघवंशी, 10 मत हासिल कर बनीं प्रधान | 

अजमेर न्यूज़: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद

Post Views 01

November 27, 2026

वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद

​अजमेर के वरुण सागर रोड़ की ओर जा रही एक सियाज कार की अचानक सामने आई दो नाबालिग छात्राओं से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कार में करीब 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षतिपूर्ति को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई।
​पीड़ित कार चालक अक्षय ने बताया कि मैं वरुण सागर की तरफ जा रहा था। दो नाबालिग लड़कियां बिना हेलमेट के थीं, एक स्कूल की थी और एक दूसरे स्कूल की। वे अचानक मेरी गाड़ी के सामने आ गईं और टक्कर हो गई। मैंने उनके पेरेंट्स को फोन करके बुलाया और डैमेज के कॉम्पन्सेशन की बात कही, तो उन्होंने कहा कि आपको जो करना है कर लेना, हमारा कोई लेना-देना नहीं है। गाड़ी में करीब 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ​​अक्षय के मुताबिक, लड़कियों को हल्के स्क्रैचेस आए थे और वे चलने-फिरने की स्थिति में थीं। वहीं, परिजनों द्वारा मुआवजे से इनकार करने के बाद अब थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved