For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179847566
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर ऊंची सड़क से बढ़ी परेशानी,हादसों का खतरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर ग्रामीण में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी प्रधान का चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं बीना मेघवंशी, 10 मत हासिल कर बनीं प्रधान |  Ajmer Breaking News: अजमेर सुभाष उद्यान के सामने छोटे धड़े की नसियां जी के सामने धंसी सड़क, बड़े हादसे की आशंका; पूर्व उपाध्यक्ष कोशिनोक जैन ने प्रशासन से की जल्द मरम्मत की मांग |  Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास,

Post Views 01

November 27, 2026

विधायक अनीता भदेल ओर उपमहापौर हेमंत सांखला सहित पार्षद रहे मौजूद

अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास,

विधायक अनीता भदेल ओर उपमहापौर हेमंत सांखला सहित पार्षद रहे मौजूद

अजमेर के वार्ड नंबर 47 में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 52 लाख रुपये की लागत से मुख्य सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। धोलाभाटा चौराहे से चांद हलवाई की दुकान तक बनने वाली इस सड़क से क्षेत्रवासियों को संकरी सड़क और जर्जर मार्ग की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक अनीता भदेल ने बताया कि वार्ड नंबर 47 में धोलाभाटा चौराहे से चांद हलवाई की दुकान तक जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र का अहम रास्ता है, जो फिलहाल बेहद संकरा हो चुका है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से इस सड़क के निर्माण के लिए 52 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क के चौड़ा और डबल लेन बनने से आगे टूटी हुई सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी और सिंगल लेन पर होने वाली आवाजाही की परेशानी भी दूर होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य पूरा होने पर वार्ड नंबर 47 और धोलाभाटा क्षेत्र के लोगों का सफर आसान और सुरक्षित हो सकेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved