Post Views 01
November 26, 2026
जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई
बड़ी खबर अजमेर से है, जहां जीएसटी विभाग की टीम ने केसर गंज स्थित जैन टेंट उद्योग के ठिकानों पर बड़ी सर्वे कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्टॉक मिसमैच और बिलों में टैक्स की गड़बड़ी की पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने केसरगंज स्थित दुकान, आर्य नगर और मदार गोदाम में एक साथ दबिश दी। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में गड़बड़ियां सामने आने पर विभाग द्वारा संबंधित नियमों के तहत पेनल्टी लगाने की तैयारी की जा रही है।
जीएसटी विभाग को जैन टेंट उद्योग के कारोबार में अनियमितताओं के इनपुट मिले थे। शिकायत में बताया गया था कि भौतिक स्टॉक और बही-खातों के रिकॉर्ड में अंतर है, साथ ही बिलों में जीएसटी टैक्स की गणना और संग्रह में गड़बड़ी की जा रही है। इसी आधार पर जीएसटी की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। टीम ने केसरगंज स्थित दुकान के साथ-साथ आर्य नगर और मदार इलाके में मौजूद गोदामों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया गया। जीएसटी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे के दौरान मिले दस्तावेजों और स्टॉक की जांच अभी जारी है। प्रारंभिक तौर पर स्टॉक मिसमैच और टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं के बिंदु सामने आए हैं। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पाई गई गड़बड़ियों के आधार पर जैन टेंट उद्योग पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाएगी। फिलहाल जीएसटी टीम की ओर से दस्तावेजों और स्टॉक की जांच प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही कुल गड़बड़ी और पेनल्टी की अंतिम राशि स्पष्ट हो सकेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved