For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179651684
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना  |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, | 

अजमेर न्यूज़: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास 

Post Views 01

November 26, 2026

नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास 
​
वार्ड नंबर 45 के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के सहारे से होते हुए शिव चौक तक नई सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी लागत 31 लाख रुपये बताई गई है। नई आबादी वाले इस इलाके में पहली बार यह सड़क बनने जा रही है। ​जानकारी के अनुसार, यह सड़क निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जा रहा है। बताया गया कि पिछली बार विधायक की अनुशंसा के तहत यह कार्य स्वीकृत किया गया था। चूंकि यह नया आबादी वाला क्षेत्र है जहाँ नए मकान बने हैं और नया मार्ग निकला है, इसलिए यहाँ पहली बार सड़क बन रही है।
विधायक अनीता भदेल ने बताया कि आज वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से रेलवे ट्रैक से के सहारे से होते हुए, अंदर हमारे शिव चौक तक ये रोड जाने वाली है जिसकी लागत 31 लाख है और पीडब्ल्यूडी के माध्यम से, यह कार्य कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी को अनुशंसा विधायक की अनुशंसा के तहत पिछली बार हमारे द्वारा यह कार्य किया गया था। क्योंकि यह क्षेत्र नया आबादी वाला क्षेत्र है, नए मकान बने हैं, नया रोड निकला है, तो इसलिए पहली बार यह रोड फर्स्ट दफा ये बनने वाला है। तो मैं यहां के नागरिकों को भी बधाई देती हूं और हमारे कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देती हूं कि वह समय-समय पर मुझे अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं, जिसका समाधान हम कोशिश करके तत्काल कराते हैं। और उसी क्रम में यह कार्य भी आज यहां संपन्न होने जा रहे हैं। नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved