For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179411012
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई

Post Views 01

November 25, 2026

घाटों पर उमड़ी आस्था, ऑस्ट्रिया के संत ने साझा की अनुभूति

मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई

घाटों पर उमड़ी आस्था, ऑस्ट्रिया के संत ने साझा की अनुभूति

कार्तिक पूर्णिमा महास्नान के साथ धार्मिक पुष्कर मेले का समापन हो गया। इसके बाद मार्गशीर्ष प्रतिपदा पर श्रद्धालुओं ने मृगछाला स्नान कर तीर्थराज पुष्कर से विदाई ली। पांच दिनों तक सरोवर में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ यह परंपरा निभाई। इस दौरान विदेशी श्रद्धालुओं में भी पुष्कर सरोवर के प्रति श्रद्धा दिखाई दी।तीर्थराज पुष्कर के घाटों पर पूर्णिमा महास्नान के बाद भी धार्मिक आस्था का क्रम बना रहा। कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक पंचतीर्थ स्नान और पूजा-अर्चना करने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने मृगछाला स्नान किया और अपने घरों के लिए रवाना हुए।प्रचलित धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने देवी-देवताओं के साथ एकादशी से पूर्णिमा तक पुष्कर सरोवर में स्नान और पूजा की थी। इसके बाद मार्गशीर्ष प्रतिपदा को विशेष स्नान, शुद्धिकरण और यज्ञ कर यहां से प्रस्थान किया। श्रद्धालु इसी मान्यता से जुड़ी मृगछाला स्नान की परंपरा का निर्वाह करते हैं।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस स्नान से आत्मशुद्धि और पापों से मुक्ति का पुण्य मिलता है। तीर्थ पुरोहित राहुल पाराशर के अनुसार, धार्मिक मान्यता है कि मृगछाला स्नान करने से पूरे कार्तिक मास में पुष्कर सरोवर में स्नान करने के समान फल प्राप्त होता है।इस अवसर पर विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था भी नजर आई। ऑस्ट्रिया के वियना निवासी स्वामी अर्जुन पुरी पहली बार पुष्कर पहुंचे। उन्होंने पवित्र सरोवर में स्नान का अवसर मिलने पर आभार जताया और इसे आत्मशुद्धि की अनुभूति बताया। स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज को अपना गुरु बताते हुए उन्होंने पुष्कर के धार्मिक वातावरण और साधु-संतों की मौजूदगी का भी उल्लेख किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved