Post Views 01
November 25, 2026
अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख
अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने कांग्रेस प्रत्याशी दशरथ कंवर को पराजित कर अजमेर की नई जिला प्रमुख बनने का गौरव हासिल किया। मतदान परिणामों के अनुसार भाजपा की पूजा भंसाली को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी दशरथ कंवर को 11 मत मिले। वहीं एक मत नोटा के पक्ष में दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल 33 मतों में से भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए जिला प्रमुख पद पर विजय दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला परिषद के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पार्टी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूजा भंसाली की जीत को अजमेर जिला परिषद की राजनीति में भाजपा की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब पूजा भंसाली जिला प्रमुख के रूप में अजमेर जिले के विकास और जिला परिषद की जिम्मेदारियां संभालेंगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved