For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179406480
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज

Post Views 01

November 25, 2026

अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या - 5 के न्यायाधीश प्रकाश चंद्र मीणा ने की जमानत याचिका खारिज, परिवादी के एडवोकेट जीएस सोढ़ी ने दी जानकारी

पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के  मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज

अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या - 5 के न्यायाधीश प्रकाश चंद्र मीणा ने की जमानत याचिका खारिज, परिवादी के एडवोकेट जीएस सोढ़ी ने दी जानकारी

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर की बेशकीमती जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के कथित प्रयास की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका बुधवार को सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है । परिवादी टीकमचंद टेमाणी के एडवोकेट जीएस सोढ़ी ने बताया कि गनाहेड़ा स्थित परिवादी की जमीन पर हिस्सेदारी साबित करने के लिए वर्ष 2006 का फर्जी इकरारनामा तैयार किया गया और उस पर परिवादी के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज को असली बताकर प्रयोग में लिया गया । जिस संबंध में कोर्ट के जरिए आरोपी आनंद गोयल व अन्य के खिलाफ पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था । इस मामले में पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट सहित अन्य जांच के बाद मुख्य आरोपी आनंद गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । आरोपी के एडवोकेट की ओर से जिला एवं सेशन न्यायालय में जमानत याचिका पेश की गई जिस पर उन्होंने दलील दी कि आरोपी आनंद गोयल ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए 4 जून 2006 का कथित फर्जी इकरारनामा तैयार किया। इस दस्तावेज पर परिवादी के जाली हस्ताक्षर किए गए थे ।  उक्त दस्तावेज की एफएसएल जांच करवाई गई, जिसमें दस्तावेज के फर्जी एवं कूटरचित होने की पुष्टि भी हो गई थी वहीं आरोपी के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज थे । ऐसे में इस स्टेज पर जमानत का लाभ दिया जाना न्यायोचित नहीं है । अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या 5 के न्यायाधीश प्रकाश चंद्र मीणा ने सभी दलीलें सुनकर व पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जमानत याचिका खारिज कर अस्वीकार करने के आदेश जारी किए ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved