For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178471361
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं

Post Views 01

November 21, 2026

शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बी.के. कौल नगर स्थित मणीपुंज सेवा संस्थान में आयोजित होगा।

अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं

अजमेर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की महाराणा प्रताप शाखा, अजमेर एवं मणीपुंज सेवा संस्थान तथा वार्ड संख्या 1 के पार्षद विनोद डीडवानियां के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 22 नवंबर 2026 को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बी.के. कौल नगर स्थित मणीपुंज सेवा संस्थान में आयोजित होगा।
शिविर में अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां सहित अजमेर के विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, न्यूरोलॉजी, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, अस्थि रोग, दंत रोग, चर्म रोग, शिशु रोग, कैंसर, पाइल्स एवं अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में ब्लड प्रेशर, बीएमआई, ब्लड शुगर, ईसीजी, पैरों की नसों (न्यूरोपैथी), ब्लड सर्कुलेशन तथा यूरिक एसिड की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्रपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से महिलाओं के लिए मैमोग्राफी एक्स-रे जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। शिविर में उपलब्ध आवश्यक दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर में पारस वेलफेयर संस्था, यूएस आई केयर, जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सक्सेना डायबिटीज सेंटर, क्षेत्रपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा चारभुजा हॉस्पिटल का सहयोग रहेगा।
भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रांका, सचिव दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नीरज कोठारी, मणीपुंज सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिखर चंद सिंगी तथा पार्षद विनोद डीडवानियां सहित आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी पुरानी चिकित्सकीय पर्चियां एवं जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि चिकित्सकों को उपचार एवं परामर्श देने में सुविधा हो सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved