Post Views 01
November 21, 2026
जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। जिसमें चुनाव हेतु बार कौसिल ऑफ राजस्थान से दिनांक 04.11.2026 को मांगे गये दिशा निर्देश पर दिनांक 17.11.2026 को प्राप्त पत्र के अनुसार बार एसोसिएशन अजमेर के संविधान की स्थिति व 2009 में संशोधित संविधान की स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण व बार कौसिल द्वारा पुनः साधारण में किसी प्रकार के संशोधन की जानकारी देने पर ही चुनाव के वर्ष की स्थिति बताई जा सकती है। इस कारणवश पूर्व की भांति व हमारे यहां प्रचलित विधान के अनुसार चुनाव करवाने हेतु सभी ने एकराय रखी। जिस हेतु आगामी चुनाव माननीय उच्च न्यायालय के 2023 गुंजन कुमावत बनाम बार कौसिल ऑफ राजस्थान व अन्य में निर्देशित दिसम्बर माह के द्वितीय शुक्रवार को एक वर्ष या दो वर्ष बार एसोसिएशन के संविधान के अनुसार चुनाव करवाने हेतु निर्देशित कर रखा है जिस पर कार्यकारिणी द्वारा आज आगामी चुनाव वर्ष 2026-2027 के करवाने हेतु चुनाव समिति का गठन किया गया है ।
जो कि निम्न प्रकार से है:- 1. मुख्य चुनाव अधिकारीः- उरप्रीत सिंह एडवोकट
2. सहायक चुनाव अधिकारीः- रूपेन्द्र कुमार परिहार, एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट राजीव भारद्वाज, एडवोकेट संजीव टण्डन एडवोकेट
नियुक्त किया गया व इनको सूचित कर तुरन्त प्रभाव से चुनाव कार्यक्रम घोषित व चुनाव प्रबंधक समिति बनाने हेतु जिला बार एसोसिएशन अजमेर कार्यकारिणी ने चुनाव करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
चुनाव दिनांक 11.12.2026 को करवाये जायेगे तथा मतगणना दिनांक 12.12.2026 को की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन द्वारा दिनांक 26.11.2026 को नये अधिवक्ता भवन के मीटिंग हॉल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved