For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178469500
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार

Post Views 01

November 21, 2026

भोपाल की रहने वाली एक युवती की सरवाड़ के युवक से इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती उसकी जिंदगी का जंजाल बन गई है।

अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार


भोपाल की रहने वाली एक युवती की सरवाड़ के युवक से इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती उसकी जिंदगी का जंजाल बन गई है। एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देने, कथित तौर पर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और अब संपर्क तोड़कर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह शिकायत को लेकर भोपाल से अजमेर तक थानों के चक्कर लगा रही है और अब न्याय की उम्मीद में पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंची है। ​वीडियो में अपनी पहचान छिपाए नजर आ रही युवती के मुताबिक, वर्ष 2024 में उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने खुद को लेकर अलग पहचान बनाई और शादी का वादा कर उसे अजमेर बुलाया, जहां दरगाह के पास एक होटल में दो दिन रखने के बाद उसे वापस ट्रेन में बैठा दिया। ​पीड़िता का कहना है कि करीब दो महीने बाद उसने युवक को गर्भवती होने की जानकारी दी, जिसके बाद युवक भोपाल पहुंचा और कथित तौर पर करीब आठ-नौ महीने उनके घर पर रहा। युवती के अनुसार, इसी दौरान युवक ने शादी से पहले बच्चा न रखने की बात कहकर कथित तौर पर गर्भपात कराया और बाद में दस्तावेज बनवाने का बहाना बनाकर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय तक फोन पर बात करने के बाद युवक ने 15 तारीख से उसे और उसके परिवार के सदस्यों के नंबरों व आईडी को ब्लॉक कर दिया। युवती ने युवक का नाम फैजल खान और निवास स्थान सडवाड़ बताया है, साथ ही यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।
​युवती के अनुसार, उसने पहले भोपाल में शिकायत करने का प्रयास किया, जहां से अजमेर जाने को कहा गया। पीड़िता का दावा है कि अजमेर में महिला थाने और संबंधित थाने में जाने पर भी उसे ठोस कार्रवाई नहीं मिल सकी, जिसके चलते वह जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। फिलहाल यह पूरा मामला आरोपों और शिकायतों के स्तर पर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved